सिकंदरपुर
बलिया में पार्टी की जिला महासचिव पुनीता सिंह सोनी के कामों को अखिलेश यादव ने सराहा, कही ये बात !
बलिया डेस्क : उत्तरप्रदेश के सत्रह जिलों के स्वर्णकार समाज के एक प्रतिनिधिमंडल नें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात की और उनकी मौजूदगी में कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस बात की जानकारी बलिया में प्रेस वार्ता के जरिये समाजवादी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिला महासचिव पुनिता सिंह सोनी ने दी। पुनीता ने बताया कि हजारों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों ने पार्टी ज्वाइन की।
वहीँ अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज को संबोधित करते हुए सरकार पर हमलवार होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में सुनार समाज के साथ आये दिन हो रही लूट और हत्याओं को लेकर अपना विरोध जताया और कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था निम्नतम अवसर पर पहुँच चुकी है।
उन्होंने सुनार समाज को सत्ता में भागीदारी की घोषणा करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज का पूर्ण सम्मान समाजवादी पार्टी की सरकार में किया जाएगा व उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीँ सपा के अध्यक्ष अखीलेश यादव ने बलिया में पार्टी की जिला महासचिव की कमान संभाल रही पुनीता सिंह सोनी के कार्यों को भी सराहा साथ ही कहा कि समाजवादी की सरकार बनने पर पुनिता सिंह सोनी को पार्टी में उच्च स्थान दिया जाएगा।
वहीँ पुनिता सिंह सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा है कि, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को, एक हज़ार महिना दिया जाएगा। सोनीं नें बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में बलिया के एलावा बाँदा, महराजगंज, वाराणसी,कन्नौज,चित्रकूट,देवरिया,फतेहपुर,इटावा,कौशाम्बी,रायबरेली,लखनऊ,मिर्जापुर,प्रयागराज, एटा,फिरोजाबाद समेत सत्रह जनपदों के सुनार समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सिकंदरपुर
सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल में क्षेत्र का कितना विकास हुआ? आप उनके काम को 1 से 10 के बीच कितने नंबर देंगे और 2027 में किस पार्टी व नेता को विधायक बनते देखना चाहते हैं? नीचे सर्वे भरकर अपनी आवाज़ दर्ज करें।
सिकंदरपुर
सिकन्दरपुर चाकूबाजी मामला- आरोपी युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किया इंकार
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने जिस युवक पर हमला करने का आरोप लगाया था, अब उस युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया है।
युवक अभिषेक राय का कहना है कि मैं पुलिस से गुहार लगा रहा हूं कि मैं दिल्ली में हूं। मुझ पर आर्यन राय पर हमले का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मेरे पिता को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है। इस मामले में सही से जांच होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था, वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेज दिया गया। घाल के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। इस मामले में अभिषेक राय पर जानलेवा हमला कराने के आरोप लगाए गए थे। अब अभिषक ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं दिल्ली में AGRISENSE LANDSCAPE PRIVATE LIMITED में ड्यूटी कर रहा हूं। मेरे बड़े पिता जी पर राजनैतिक रंजिश में फर्जी FIR दर्ज की गई है और उन्हें जेल में बंद किया गया है। पुलिस उन्हें बार-बार परेशान कर रही है।
सिकंदरपुर
बलिया में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रवार गांव के रहने वाले आर्यन कुमार घर से दूध लेने निकले थे तभी आधा दर्जन हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल के बड़े पिता रत्नेश राय नें बताया है कि मुझे इस घटना की फोन पर सूचना मिली थी जब मैं वहाँ पहुच तो मेरा भतीजा घायलवस्था में खून से लतपथ पड़ा था,
और आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। हम लोग तत्काल उसे घायल अवस्था में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले आए, क्षेत्राधिकार ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
रत्नेश राय ने बताया है कि मेरे और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की।
-
बलिया2 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
फेफना1 day agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी
-
featured6 days agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured5 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured3 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान


