आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे के दौरान असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने अन्य व्यापारियों से भी चर्चा की।
अखिलेश ने कहा कि सूदखोरों से तंग आकर व्यापारियों के द्वारा की जा रहे आत्महत्या के मामले काफी गंभीर है। समाजवादी पार्टी इसकी लड़ाई जरुर लड़ेगी और सूदखोरों को उनके किए का दंड भी दिलाकर रहेगी।
वहीं अखिलेश के नगर आगमन को लेकर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सूदखोरों के चंगुल में फंसे स्वर्णकार समाज के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता की गई।
उन्होंने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सर्राफ को लखनऊ बुलाया और कहा कि लखनऊ मिलकर इस मुद्दे पर बात करिए। समाजवादी पार्टी की तरफ से आपके समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा। कहा कि बलिया से ही नहीं पूरे प्रदेश से सूदखोरों का अंत करने में समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाएगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…