Uncategorized
अखिलेश यादव ने लिया सबसे बड़ा फैसला, इस बड़े फैसले से विरोधी हैरान…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव ने किया बड़ा बदलाव. अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष कुलदीप रावत को पद से हटा दिया है. बल की नई कार्यकारिणी की अभी तक कोई घोषणा नहीं की है उनका कहना है जल्द ही घोषणा होगी.
2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी को हर तरह से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं समाजवादी पार्टी में जो भी अनुशासनहीनता कर रहा है उसे अखिलेश यादव लगातार पार्टी से निकालते जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी को लेकर अखिलेश यादव परेशान और नाराज भी हैं .

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपनी अपनी ताकत झोंकती दिख रहे हैं जहाँ एक तरफ अखिलेश यादव ने बड़े कदम उठाएं वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करके 3 राज्यों पर कब्जा कर लिया है. मध्यप्रदेश में आज कमलनाथ ने शपथ ली शपथ समारोह के समय तमाम पार्टियां मौजूद थे इस महा गठबंधन की शक्ल से देखा जा रहा है .

कमलनाथ के मंच पर 2019 के मद्देनजर विपक्षी एकजुटता भी देखने को मिली. मंच पर जनता दल सेकुलर के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, एनसीपी नेता शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, झामुमो नेता हेमंत सोरेन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई दूसरे नेता भी मंच पर नजर आए.

इनके अलावा आंध्र प्रदेश सीएम चन्द्रबाबू नायडू, प्रफुल्ल पटेल, एच डी कुमारस्वामी, एमके स्टालिन, कनिमोझी, दिनेश त्रिवेदी, बाबूलाल मरांडी, वी नारायनस्वमी, नवजोत सिंह सिद्धू, मल्लिकार्जुन खड़गे, राज बब्बर समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यहां पहुंचे.वही ममता बनर्जी और मायावती और अखिलेश सिंह इस मौके पर नहीं दिखाई दिए अब देखना ये दिलचस्प होगा कि यूपी के दो धुरंधर क्या रुख दिखाते हैं क्या ये महागठबंधन में आयेंगे या तीसरे मोर्चे की तरफ अपना रुख करेंगे बहरहाल ये आने वाले दिनों में साफ़ हो जायेगा.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured4 days agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
featured1 week agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured2 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश5 days agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद3 days agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 day agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





