बलिया डेस्क: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र-शाखा (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की अनुमति से एनएसयूआई पूर्वी उत्तर प्रदेश का विस्तार किया गया। जिसमें बागी बलिया की धरती के बेल्थरारोड विधानसभा के किडिहरापुर ग्रामसभा से अखण्ड प्रताप सिंह को प्रदेश सचिव पद की अहम जिम्मेदारी मिली।
प्रदेश सचिव बनने पर अखण्ड प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, राष्ट्रकुंवर सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, विश्वविजय सिंह, शमशाद अहमद, टी.एन. मिश्रा, ओमप्रकाश पांडे, दीपक सिंह, अभिजीत, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सागर सिंह राहुल, विशाल चौरसिया आदि ने शुभकामनाएं दी।
आपको बता दे कि एनएसयूआई (NSUI) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा है। जिसकी की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को हुई थी। इस संगठन की स्थापना इंदिरा गांधी ने केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल राज्य के विलय के साथ की थी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…