बलिया के रसड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि नीबू कबीर गाँव निवासी 45 वर्षीय डॉक्टर चंदन गुप्ता मथुरा पीजी कॉलेज में समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर थे। वो बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे रसड़ा से नीबू कबीर चट्टी के समीप पहुंचे और रिश्तेदार के घर का रास्ता पूछने लगे, अचानक रसड़ा से कासिमाबाद की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना के बाद डॉ. चंदन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें मऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉ. चंदन गुप्ता की मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। वे एक समर्पित शिक्षाविद् थे और उनके जाने से शिक्षा जगत में एक बड़ा नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रैफ़िक समस्या काफ़ी ज़्यादा बढ़ रही है, इससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…