Uncategorized
दुनिया के सबसे अमीर हस्ती बिल गेट्स का दामाद बनेगा ये मुस्लिम, लड़की की पसंद से हो…
बिल गेट्स को भला कौन नहीं जानता होगा। बिल गेट्स की पहचान दो तरह की है। एक तो उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के मालिक के तौर पर जाना जाता है और दूसरा उनकी पहचान दुनिया के सबसे अमीर शख्स की भी है। हालाँकि अब बिल गेट्स अपना ध्यान सामाजिक सेवा में भी लगाते हैं। कुछ समय पहले वह भारत भी आये थे और यहाँ पर बड़ी तादाद में लोगों की मदद की थी। कहा जा सकता है कि अब बिल गेट्स पैसे कमाने के चक्कर में नहीं है बल्कि वह लोगों की सेवा करते अक्सर देखे जाते हैं। इसके अलावा बिल गेट्स को ज़मीनी शख्स माना जाता है और वह एक साधारण ज़िन्दगी गुजारते हैं।

बिल गेट्स की तरह उनकी बेटी भी हैं. बिल गेट्स की बेटी का नाम है जेनिफर कैथरीन है। कहा जा रहा है कि जेनिफर कैथरीन, जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। हालाँकि जेनिफर कैथरीन, जिस शख्स से शादी करने जा रहे हैं उसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि जेनिफर कैथरीन एक मुस्लिम शख्स से शादी करने जा रही हैं। इस शख्स का नाम नयाल नासिर जो कि इजिप्ट के रहने वाले हैं। नयाल नासिर एक घुड़सवार हैं और दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नयाल नासिर और जेनिफर कैथरीन की अलग अलग देशों में ली गई बहुत सी तस्वीरें हैं। बताया जा रहा है कि जल्दी ही दोनों की सगाई होने वाली है और एक साल के अन्दर दोनों शादी भी कर लेंगे। नासिर अभी सिर्फ 21 साल के हैं लेकिन इतनी सी उम्र में उन्होंने घुड़सवारी की दुनिया में बहुत नाम कमाया है और कई अवार्ड जीतें हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के घर वाले भी इस शादी को राज़ी है और दोनों चाहते हैं कि इनकी शादी जल्दी से जल्दी हो जाए।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





