Uncategorized
हार्दिक को लेकर करन ने तोड़ी चुप्पी, कहा सिवाय एक बात के…
दूसरों हाल ही में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला चल रहा है और इसके लिए बीसीसीआई ने हार्दिक और केएल राहुल के लिए डिस्को यानी कि डिसिप्लिन कमेटी बैठलनी पड़ी दोस्तों बैन तो दोनों ही लड़के झेल चुके हैं लेकिन मामला उनके आगे के कैरियर का है जिस पर तलवार लटक रही है दोस्तों हार्दिक पांड्या इस मामले पर कई बार माफी मांग चुके हैं लेकिन इससे उनको कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन जहां से यह सब मामला शुरू हुआ था यानी कि कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर अब तक चुप बैठे हुए थे दोस्तों लेकिन अब करण जौहर ने अपनी जुबान खोली है.

करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं इन सब चीजों के लिए अपने आप को जिम्मेदार मानता हूं क्योंकि यह जो भी विवाद हुआ यह मेरे शो और प्लेटफार्म की वजह से हुआ मैंने अपने शॉप पर उनको गेस्ट के तौर पर बुलाया था इसलिए उनको पर आने के लिए मेहमानों पर जो असर पड़ा और इन सब चीजों के लिए मैं जिम्मेदार हूं मैंने कई रात में बिना सोए गुजारी हैं.

क्योंकि मैं रात भर यही सोचता रहा कि काश यह सब ना हुआ होता या मैं उनको उनकी हो रहे नुकसान से बचा पाता लेकिन मेरी सुनेगा कौन यह बात अब उस जोन में चली गई है जो मेरे कंट्रोल से बाहर है वह कहते हैं कि मैं यह सब चीज बोल कर अपने आप को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं मैंने जो सवाल उन लड़कों से पूछे मैं शो के हर एक मेहमान से पूछता हूं.

मेल से भी पूछता हूं और फीमेल से भी पूछता हूं मेरे शो में आलिया और दीपिका पादुकोण भी आ चुकी है मैंने उनसे भी यही सवाल पूछा था जो हार्दिक पांड्या और केएल राहुल से किए गए लेकिन सामने वाला इसका क्या जवाब देगा इस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है वह कुछ भी जवाब दे सकता है उसके साथ जो हुआ होगा वह जवाब देगा।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





