Uncategorized
बॉलीवुड के कुछ मशहूर कलाकार जिन्हें आज आप पहचान नहीं पाएंगे.. देखिये विडियो.
वैसे तो बॉलीवुड में बहुत से सितारे हैं जो कई सालों से बॉलीवुड पर कब्ज़ा जमाये हुए हैं लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं कि जिनकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही और वो बॉलीवुड में आये तो बहुत शोर के साथ लेकिन ज्यादा दिन टिक न सके और कुछ जिनको पब्लिक ने पसंद तो किया लेकिन कुछ निजी कारणों से वो बॉलीवुड से गायब हो गए जो अब कुछ ऐसे दीखते हैं. आज हम आपको कुछ पुराने एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज आप देखकर पहचान नहीं पाएंगे दोस्तों यह एक्टर अपने वक्त में काफी चर्चित कलाकार माने जाते थे और अपने वक्त में इन्होंने बहुत सारी फिल्में की है.

दोस्तों इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विवेक मुशरान का आता है इन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है सौदागर फिल्म जो कि 1991 में आई थी यह इन की सबसे पहली फिल्म थी और साल 2018 मैं वीरे दी वेडिंग में काम किया है और इन्हें साल 2009 में बेस्ट एक्टर कॉमिक रोल के अवार्ड से नवाजा गया था दोस्तों इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शादाब खान आते हैं दोस्तों शादाब खान अमजद खान साहब के लड़के हैं.

और इन्होंने बॉलीवुड में कई फ़िल्म की है इनकी एक फिल्म कुर्बानी सन 1980 में आई थी यह एक्टर होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी है इसी नंबर पर जो नाम आता है वह दीपक तिजोरी है संदीप तिवारी ने बॉलीवुड के साथ साथ गुजराती फिल्म फिल्मो भी काम किया है इन्होंने जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्म दी है इन्होंने अपनी डिरेक्टिनग कैरियर की शुरुआत फ़िल्म ऊप्स (2003) से की थी.

दोस्तों दीपक तिजोरी इमरान हाशमी की फिल्म राजा नटवरलाल में भी नजर आए थे साल 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में भी नजर आए थे चौथे नंबर पर चंद्रचूर सिंह का नाम आता है दोस्तो इनका जन्म 11अक्टूबर 1968 में हुआ था इनकी सबसे चर्चित फिल्म जो आज भी हम लोग देखते है टेलीविशन और आमदनी अठन्नी ख़र्चग रुपैया है.देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया2 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





