बलिया
ददरी मेले में आयोजित बलिया स्पेशल नाइट में स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा जलवा
उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक ददरी मेला 2024 में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक ददरी मेले के भारतेंदु कला मंच पर कई कलाकार अपने प्रस्तुति दे चुके हैं। बलिया के स्थानीय कलाकारों और उनकी छुपी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से बलिया स्पेशल नाइट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया के कलाकारों ने सुरों का जलवा बिखेरा।
अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता, परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह और मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने दीप प्रज्ज्वलित कर “बलिया स्पेशल नाइट” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बलिया के सभासदगण भी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के काशीनाथ ठाकुर ने भजन प्रस्तुत किया तथा छात्रा जया शर्मा व बिट्टू सिंह ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया। स्टेप आर्ट डांस एकेडमी के छोटे बच्चों- कर्टका, नव्या, अलीना आदि ने कालबेलिया नृत्य एवं गरबा प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इसके बाद राजीव राज तथा आशुतोष यादव ने लोकगीत प्रस्तुत किया।
सजीव यादव और गणेश यादव ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में राहुल रावत, विपुल कुमार, नैंसी शर्मा, रानी वर्मा, भगवान राजन प्रिया वर्मा, अमरेश यादव, पंकज गौतम आदि कलाकारों ने लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम में जय प्रकाश यादव अनन्या सिंह, सूर्य प्रताप सिंह एवं आशुतोष गुप्ता ने गीत/भजन प्रस्तुत किया। शिवांश मिश्रा ने भजन “राम आयेंगे ” प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सिद्दू चौहान, लवकेश पासवान, राहुल कुमार रावत तथा 10 वर्षी सुधांशु पांडेय ने लोकगीत व भजन की प्रस्तुतियों में बेहतरीन तबला वादन किया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत पार्टी-रवि प्रकाश एंड पार्टी, रमेश प्रसाद एंड पार्टी, जितेंद्र नाथ प्रेमी व पार्टी, राजदुलार एंड पार्टी ,सुशील राजभर एंड पार्टी, मोहम्मद जाहिद हुसैन एंड पार्टी , भूलन प्रसाद व पार्टी, दर्जन चौहान व पार्टी ,सुजीत तिवारी और पार्टी, राम भरोसे यादव एंड पार्टी तथा जयप्रकाश एंड पार्टी नेअपने गीतों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी। परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह एवं मुख्य राजस्व अधिकारी ने कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


