बलिया
बलिया से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पांडेय ने भरा नामांकन पत्र
बलिया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय ने आज नमांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान वे अपने समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। उनके साथ दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
बता दें कि सनातन पांडेय जुलूस के रूप में नामांकन स्थल पहुंचे। जुलूस सतीश चंद कॉलेज के मैदान से शुरू हुआ जहां गठबंधन के सभी सहयोगी दल अपने-अपने दल के झंडा और बैनर लेकर सनातन पांडेय के स्वागत में पहले से ही खड़े थे। नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी के जनपद के सभी वरिष्ठ नेता एक साथ चल रहे थे, वहीं गठबंधन में शामिल दल के लोग भी साथ में थे।
इस अवसर पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए सनातन पांडे ने कहा कि यह लड़ाई सरकारी तंत्र के खिलाफ जनतंत्र की है हमारी लड़ाई संसदीय क्षेत्र की जनता लड़ रही है। आज आप लोगों की उपस्थिति ने स्थापित कर दिया है कि देश और प्रदेश के बेरोजगार युवा परेशान किसान महंगाई से कर रही जनता सरकारी गुंडागर्दी से भयभीत व्यापारी इस आनाचारी सरकार से छुटकारा चाहते हैं। आप आपका मनोबल देखकर या लगता है कि आपके अंदर 1942 की क्रांतिकारी ज्वाला जल गई है जो निश्चित ही इस सरकार का अंत करेगी यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश को महंगाई एवं सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्ट्राचार से छुटकारा का चुनाव हैं हमें विश्वास है कि बलिया संसदीय क्षेत्र की जनता अपने आप को सनातन पाण्डेय मानकर इस लडाई को लड़ेगी और जीतेगी।
इस मौके पर मौजूद पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि बलिया समाजवाद की उर्वरा भूमि हैं हम देश को दिशा देने वाले लोग है। यह चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव हैं।
पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि इण्डिया गठबन्धन की सरकार इस बार बन रही हैं क्षेत्र के सभी वर्गों का समर्थन सनातन पांडेय को मिल रहा हैं। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया विधान सभा क्षेत्र इस बार सबसे आगे रहेगा। यह चुनाव परिवर्तन की बयार लेकर आया है बलिया से लेकर दिल्ली तक परिवर्तन हो रहा हैं। आम आदमी पार्टी के हुजूम के हाथ में अरविन्द केजरीवाल की तस्वीर थी, तो वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने मुकेश साहनी की तस्वीर ले रखी थी।
इसके बाद मुहमदाबाद के विधायक मोनू अंसारी अपने लम्बे काफिले और भरी संख्या में जनसमुदाय को लेकर जब पहुंचे बलिया के समाजवादियों ने जोरदार स्वागत किया। रास्ते में जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा मल्यार्पण किया और जीत का आशीर्वाद दिया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


