बलिया
बलिया: प्रवीण नारायण गुप्त ने 400 कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइन की बीजेपी
बलिया के राजनैतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। लगातार कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। खास तौर पर जब से संजय यादव को बलिया बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है, तब से कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। संजय यादव बीजेपी की विचारधारा से आम जनता और कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हैं और उनकी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की रणनीति से सभी लोग प्रभावित हुए हैं और यही वजह है कि कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं।
इसी कड़ी में बलिया के नगर पंचायत बेल्थरा रोड से 2023 के अध्यक्ष/चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुकी निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण मौर्य के पति और बीबीडी स्मार्ट बाजार के डायरेक्टर प्रवीण नारायण गुप्त पूरे जोश और दमखम के साथ लगभग 400 व्यापारियों के साथ जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संजय यादव ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई और बीजेपी के लक्ष्य से अवगत कराया। इस दौरान पार्टी के सदस्य बने प्रवीण नारायण ने बताया कि पूर्व में वो पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा खुद को उपेक्षित किए जाने और बाहर से आयातित लोगों की बातों को सुनकर फैसले लेने के कारण उन्होंने पार्टी की सारी जिम्मेदारियों और पद से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन संजय यादव द्वारा पार्टी के असली कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात सुनकर और उनके जोशीले और स्वाभिमानी व्यक्तित्व को देखकर मैंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरी पार्टी की विचारधारा के विपरीत सोच कभी भी ना रही है और ना रहेगी। मेरे पार्टी में आने से हो सकता है कि मेरे विरोधियों की नींद उड़ जाए, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं उनके कुकर्मों और उनके द्वारा किए जाने वाले अन्याय के खिलाफ अब और मजबूती से आवाज उठाऊंगा। साथ ही उन्हें यह भी ज्ञात है कि मेरे पार्टी में रहते कोई भी बेल्थरा में अपनी गुंडागर्दी नही कर सकेगा।
वहीं इस मौके पर संजय यादव ने व्यापारियों को संबोधित किया और कहा कि प्रवीन नारायण के पार्टी में शामिल होने से बेल्थरा विधान सभा में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। खास तौर पर नगर एवं ग्रामीण इलाकों के युवाओं में इनकी पकड़ काफी मजबूत है, जिससे पार्टी को एक नई ऊर्जा के साथ बल मिलेगा। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अगर कभी भी उन्हे कोई प्रताड़ित करे या उनके साथ गलत करे तो बेझिझक वो मुझ से अपनी बात बताए। मैं किसी भी व्यापारी भाई के साथ अन्याय या शोषण बर्दाश्त नहीं करूंगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


