Connect with us

बलिया स्पेशल

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना देश का सबसे बड़ा झूठ :रामगोविन्द चौधरी

Published

on

बलिया। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना देश का सबसे बड़ा झूठ है। इस सम्बंध में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपया देने का सपना दिखा कर 2014 में वोट में लिया था। उसी तरह आयुष्मान योजना भी बाद में साबित होने वाली है। कहा कि देश की जनता फिर एक बार अपने आप को ठगा महसूस करेगी और तब बाद में भाजपा के लोग कहेंगे कि यह एक जुमला था।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए न तो सरकार के द्वारा धन की व्यवस्था किया गया है और ना ही कोई ढाँचा स्थापित किया गया है बग़ैर किसी धरातालीय तैयारी के चुनावी वर्ष में वोट लेने की यह एक क़वायद भर है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के नाम से भी प्रचारित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से देश के सरकारी चिकित्सालयों को उद्योगपतियों को सौंपने की एक गहरी साजिश की जा रही है। वर्ष 2011 के जन सर्वे को आधार मान कर वर्ष 2018 में जब नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या में लोग बेरोज़गार हो गए हैं और उनके रोज़गार छिन गए हैं, इन सब बातों को अनदेखा करके इस योजना की मात्र घोषणा की गयी है। बाद में इस योजना की भी ज़मीनी हक़ीक़त देखी जाएगी तो लोग अपने को ठगा महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि 5 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों का वोट बटोरने के राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से यह योजना घोषित की गई है। क्योंकि इस योजना का अभी तक कोई विस्तृत विवरण भी नही दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि भाजपा वोटों की फ़सल काटने के लिए एक बार फिर झूठ का सहारा लेकर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति साज़िश रच रही है। देश की आधी आबादी को सपने दिखाकर सरकारी अस्पतालों को षड्यंत्र के तहत अम्बानी और अडानी को सौंपने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया है। सामान्य आदमी चाहे वह ग़रीब अमीर अथवा मध्यम वर्ग का हो उसे, अभी तक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने का मौक़ा मिलता रहा है। लेकिन इस योजना के बाद सिर्फ़ आयुष्मान योजना के कार्डधारक ही सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। सवाल उठाया कि बाक़ी आम जनता कहाँ जाएगी। मोदी सरकार इस सम्बन्ध में कुछ भी नही बता रही है। श्री चौधरी ने कहा है कि यह योजना भी दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने के जुमले की तरह ही जुमला साबित होगी, लेकिन अब जनता जुमला पार्टी के जुमलों के जाल में फंसने वाली नही है।

यही नहीं भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने जो वादे देश की जनता से किए, वह अभी तक पूरे नही हुए। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर हर बच्चे को लैपटप देने का वादा किया था। लेकिन लगभग दो वर्ष इस सरकार के पूरे होने को हैं। अभी तक इस योजना का कोई अता-पता नहीं है। सिर्फ़ हवा-हवाई बातें हो रही हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!