बलिया
बलियाः प्रोफेसर विंध्यवासिनी बने केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर
बनारस के प्रोफेसर विंध्यवासिनी पांडेय दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर बन गए हैं। विंध्यवासिनी दिल्ली विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। पांडेय का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है।
विंध्यवासिनी पांडेय का जन्म बनारस के दानगंज बाजार चोलापुर ब्लाक के सुल्तानीपुरी गाँव में हुआ है। आरम्भिक शिक्षा बनारस से ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। इनके निर्देशन में अभी तक 10 से अधिक छात्रों ने पीएचडी किया है। दो दर्जन से अधिक छात्रों को एमफिल करा चुके हैं। 10 से अधिक पुस्तकों का लेखन इन्होने किया हैं। 100 से अधिक शोध पत्र का लेखन इन्होने किया हैं तथा 50 से अधिक फील्ड वर्क का अनुभव इनको है।
भूगोल विभाग में प्रोफेसर के साथ साथ ये दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन वर्क,प्रोवोस्ट इंटरनेशनल हास्टल दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी है। केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर बनने पर प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय ने कहा कि आम लोगों तक हिमालय के बारे में लोगों में जागरूकता लाना ही हमारा पहला उदेश्य रहेगा। देश और दुनिया के लोग इस संस्था के बारे में जाने और हिमालय क्षेत्र पर काम करने वाले सभी लोग दिल्ली विश्वविद्यालय के इस केंद्र से ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके यही पहली कोशिश रहेगी।
बता दें कि केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र दिल्ली विश्वविद्यालय का एक केंद्र है। यह संस्था हिमालय क्षेत्र के अध्ययन और अनुसंधान को उन्नति के लिए काम करती है। यह संस्था हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, भूटान, नेपाल, तिब्बत, और अन्य हिमालयी राज्यों और प्रदेशों के साथ हिमालय क्षेत्र की विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करती है।
इस केंद्र का उद्देश्य हिमालय के इतिहास, भूगोल, समाज, अर्थव्यवस्था, राजनीति, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, जैव संसाधन, पर्यावरण, सतत विकास और संबंधित क्षेत्रों का अध्ययन करने करना है। इस केंद्र में विभिन्न शोध प्रोजेक्ट्स, सेमिनार्स, कार्यशालाएं, और अन्य शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें हिमालय क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाता है। इसके अलावा, यह केंद्र हिमालय क्षेत्र के लिए एक समृद्धि स्रोत के रूप में कार्य करता है और छात्रों और शोधकर्ताओं को इस क्षेत्र में उनके अध्ययन और अनुसंधान के लिए नए अवसर उपलब्ध करता है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


