Connect with us

बलिया

सिकंदरपुर नगर पंचायत कार्यालय पर हुई प्रथम बोर्ड की बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Published

on

बलिया के सिकंदरपुर नगर पंचायत में प्रथम बोर्ड की बैठक नगर पंचायत कार्यालय पर हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सावित्री देवी की अध्यक्षता में अनुमानित आय-व्यय पर विचार सहित कई प्रस्तावों पर विचार किया गया।

प्रस्तावों में मुख्य रूप से सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण, विभिन्न वार्डों में पोल स्थापित कर एलईडी और सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट का कार्य कराने, नगर में जलनिकासी की व्यवस्था कराने, गुणवत्ता पूर्वक नगर की सड़कें को बनाने, नगर के विभिन्न पोखरों और तालाबों को चिन्हित कराते हुए उन्हें पुनर्जीवित किया जाए।

उन्होंने अतिक्रमित इलाकों से भी अतिक्रमण हटाने की बात कही। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत की दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित सभासदों ने खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया। अध्यक्ष ने सभी सभासदों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात नगर पंचायत के कार्यालय परिसर के भ्रमण के साथ अभिलेखों व समस्त कर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

इस अवसर निर्मला देवी, सुनील तुरैया, पन्ना देवी, मन्नू अंसारी, लखी देवी, फूल मोहम्मद, जितेंद्र पाण्डेय, मीना देवी, रणजीत यादव, मंजू देवी, पिंटू पाठक, रश्मि सोनी, मुन्ना हासमी, मोहम्मद रजा, मुमताज, सजंय जायसवाल, विजय जायसवाल, बजरंगी चौहान, छोटु, मनोज जायसवाल, जितेंद्र सोनी, राकेश चौहान, राजू तुरैया, अताउल्लाह खान, सुनील कुमार, आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी सिमा राय ने किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!