बलिया स्पेशल
बलिया- दो ब्लाकों में हल्की नोक झोक के बाद शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ मतदान
बलिया में दो ब्लाकों में रिक्त हुए पदों पर शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान हल्की नोक झोक के बाद शान्ति पूर्वक मतदान सम्प्पन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह ब्लॉक के रिक्त क्षेत्र पंचायत पिण्डहरा के सदस्य व गोड़धपा ग्राम प्रधान के उपचुनाव में हो रहे मतदान में पिण्डहरा ग्राम सभा मे दोनों बूथों पर मतदान हो रहा था।
वही घोड़धप्पा मतदान केंद्र पर भी दो बूथों पर मतदान केंद्र बनाए गए थे।मतदान की प्रक्रिया सुबह समय से शुरू होकर पांच बजे तक चली।ग्राम प्रधान के हो रहे चुनाव में कुल 930 मत में 556 मत और पिण्डहरा ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में कुल 1354 मत में 679 मत पड़े।उक्त मतदान केंद्रों पर पुलिस व प्रशासन की सक्रियता से शांति व्यवस्था कायम दिखी।मतदाता कतारबद्ध अपने मताधिकार का प्रयोग शान्ति पूर्वक करते दिखे ।
हल्की नोक झोक के बाद शान्ति पूर्वक मतदान सम्प्पन हो गया। तहसीलदार शिव सागर दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी दिन भर मतदान केंद्रों पर चक्रमण करते रहे।
रेवती ब्लाक के छपरासारिव ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए उप चुनाव शनिवार को हुआ जिसमें कुल 56:94% मतदान हुआ । यह गांव अनारक्षित था 2998 मे कुल 1707 मतदाताओ ने वोट के दौरान अपने मतदान का प्रयोग किया ।शनिवार को सुबह मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी ।
सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार बैरिया गुलाब चन्द्रा, सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव सहित थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मतदान खत्म होने तक मतदान स्थल पर डटे रहे ।महिला पुलिस के साथ शान्ति ब्यवस्था हेतू एक सेक्शन पी एस सी भी तैनात थी ।गत 26 जून को पूर्व प्रधान कमलावती देवी के निधन पर उप चुनाव हुआ। इस बार कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है तथा 28 को मतगणना की जायेगी ।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


