Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, सघनता से की जांच

Published

on

बलिया: डीएम भवानी सिंह खंगरौत ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था जांचने के लिए गुरुवार को चितबड़ागांव व असनवार जा धमके। दोनों जगह पठन-पाठन की बेहतरी के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। जहां गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के जहां रिक्त अध्यापक के पद हैं, जल्द भरने के निर्देश बीएसए को दिए।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय चितबड़ागांव में व्यवस्था तो ठीक मिली, लेकिन पठन-पाठन की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर की। वहां दो अनुस्थित अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया। वार्डेन माधुरी कुशवाहा को सख्त लहजे में चेताया कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े, इसके लिए कदम उठाए जाएं। यह भी कहा कि इस औचक निरीक्षण के उद्देश्य कमियां निकलना नहीं है बल्कि यहाँ की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।

डीएम ने बालिकाओं की संख्या व वहां की व्यवस्था के बाबत बकायदा पूछताछ की। किचेन में जाकर साफ-सफाई आदि व्यवस्था देखी। दूध की मात्रा कम मिलने पर कहा कि बड़ी गिलास में कम से कम 200 मिली दूध हर बालिका को दिया जाए। स्वस्थ रहेंगी तभी इनकी पढ़ाई भी बेहतर होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि एक बालिका पर साढ़े चार हजार प्रति महीने मिलते हैं। इसलिए बालिका को पौष्टिक आहार ही दिया जाए। मीनू के अनुसार ठेकेदार को खाद्य सामग्री सप्लाई करने को कहा जाए।
बच्चियों के छात्रावास में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि पढ़ाई के लिहाज से सबसे जरूरी प्रकाश व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाकर अवगत करावें। लाइब्रेरी में बालिकाओं के लिए रोचक पुस्तकें उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

सवाल पूछ जांची पठन-पाठन की गुणवत्ता
पठन-पाठन की गुणवत्ता जांचने के लिए तीनों क्लास में बालिकाओं से गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विषय के अलावा सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। हालाकिं कुछ बालिकाओं ने उसका उत्तर दिया, लेकिन जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य चीजों की जानकारी हर बालिकाओं को रहना चाहिए। पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर करने पर जोर दिया। यह भी कहा कि अंग्रेजी व गणित की उपयोगिता को देखते हुए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुछ बच्चियों को उत्तर मालूम होने के बावजूद नहीं बोलने पर कहा कि विद्यालय में हल्का लाउडस्पीकर रखें और बालिकाओं से उसमें विभिन्न मौकों पर बोलवाएँ। इससे इनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सुरक्षा के लिहाज से दिए ये निर्देश
– जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सुरक्षा के लिहाज से जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। चितबड़ागांव में निरीक्षण के दौरान स्पष्ट कहा कि सुबह 8 बजे से पहले और शाम को 5 बजे के बाद विद्यालय परिसर में सिर्फ महिला स्टाफ की ही मौजूदगी रहेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी स्टाफ का परिचय पत्र जारी होगा, जिसे गले में लटकाकर रहना अनिवार्य होगा। यह भी कहा कि हर छात्रा की एक फाइल बनाएं, जिसमें उसका पूरा विवरण हो। बालिका के पढ़ाई से संबंधित फीडबैक फाइल में दर्ज हो, ताकि फाइल को देखने से ही बालिका के बारे में पूरी जानकारी मिल जाए। विद्यालय में महिला होमगार्ड ड्यूटी जरूर लगाइए वार्डन को निर्देश दिया कि रात के समय बालिकाओं के साथ ही रहे।

…जब बालिका ने मांगी रक्षाबंधन की छुट्टी
– चितबड़ागांव में निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में एक बालिका ने जिलाधिकारी से बात करने की इच्छा जताई। उत्सुकता देख डीएम ने बालिका से बात की। बालिका ने रक्षाबंधन पर घर जाने की इच्छा जताते हुए अवकाश देने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमों को ध्यान में रख इनको दो दिनों के लिए छुट्टी दे सकते हैं। ध्यान रहे कि जरूरी कार्यवाही के बाद परिजनों के साथ ही भेजा जाए। एक बालिका ने जूता नहीं मिलने की बात बताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले साल के बचे जूते यहां रक्षाबंधन से पहले वितरित कराएं। सही बात तपाक से कहने पर उस बालिका को भी पुरस्कृत किया।

पकौड़ी खाकर परखीं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता
विकासखंड चिलकहर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय असनवार पर जिलाधिकारी ने रसोईघर में बन रही पकौड़ी खाकर खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता परखी। वहां के पठन-पाठन व अन्य व्यवस्था पर सन्तोष जताया। वार्डेन नीलिमा सिंह को निर्देश दिया कि पर्याप्त रोशनी हमेशा रहे। बालिकाओं को रोजाना एक घण्टे टीवी दिखाया जाए, ताकि न्यूज़ के जरिए दुनिया की गतिविधियों को देख सकें। प्रतिदिन बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बताए, ताकि उनके रूटीन में वह आदत हो जाए। बाउंड्री ऊंची करने के लिए ग्राम पंचायत को पत्र भिजवाने का निर्देश बीएसए को दिए। वहां भी कम्प्यूटर लगवाने को कहा। परिसर हरा-भरा होने पर वार्डेन की तारीफ की।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!