बलिया
‘बलिया खबर’ की खबर का असर, झूठे केस में फंसाकर घूस लेने वाला दरोगा सस्पेंड
‘बलिया खबर’ की खबर का बड़ा असर हुआ है। बेल्थरारोड के उभांव थाना में घूस लेने वाले दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है। घूस लेने का ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। बता दें सोनाडीह गांव की महिला ने चौकी प्रभारी पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और 20 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था, महिला ने अधिकारियों से दारोगा पर कार्रवाई करने की मांग भी की थी।
झूठे केस में फंसाकर मांगी रिश्वत- महिला ने आरोप लगाया था कि दारोगा ने दबंगई दिखाते हुए 18 हजार की घूस लेने के बाद 5 साल से विदेश में रह रहे पति को फंसा दिया। महिला ने पत्र में लिखा कि हमारे पति 5 साल से विदेश में है। दरोगा दिनेश शर्मा द्वारा हमारे पति को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया है। इस बात को लेकर जब हम दरोगा से मिले तो उन्होंने मुझसे पैसे की मांग की और नहीं देने पर हमारे भाई को 6 जून को रातभर थाने में बंद कर दिया साथ ही 5 हजार की मांग की। इसके बाद पीड़ित के द्वारा 2 हजार रुपए दिए तो सुबह छोड़ दिया गया। 3 हजार रुपए कल देने की मांग की। पैसा नही देने पर भाई मंगलेश पुत्र बलिराम को पकड़कर थाने पर लेकर चले गए।
उसके बाद हमारे भाई से 20 हजार की मांग की है। पीड़ित की ओर से 18 हजार रुपए दे दिए गए लेकिन फिर भी मंगलेश को गांजा तस्करी में फंसाकर जेल भेज दिया। महिला ने दारोगा पर गलत निगाह से देखने का भी आरोप लगाया था। हालांकि अब पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश भी दिए है।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


