बलिया
17.13 करोड़ से सुधरेंगी बलिया की 12 सड़कें
बलिया जिले के अधूरे पड़े 12 मार्गों को 17.13 करोड़ रुपए से सुधारा जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए साल 2021 में करीब 35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। लेकिन राशि की कमी होने से मार्गों का निर्माण अधूरा रह गया। अब शासन ने 17 करोड़ की राशि जारी की है। जिसके बाद यह सड़कें जल्द ही बनकर तैयार होंगी।
यह सड़कें रसड़ा, फेफना और बेल्थरारोड विधानसभा की हैं। इन मार्गों के जर्जर होने से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी। जिसके बाद शासन ने मार्गों का निर्माण करने की तैयारी की थी। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड को दी गई थी। अब सड़कों के निर्माण के लिए राशि जारी हो गई है। जिसके तहत 2.26 करोड़ बढ़या-अटकही-गहोड़वारा मार्ग 1.13 करोड़, 4.10 करोड़ मिशन स्कूल मरवटिया मार्ग 2.05 करोड़, 2.22 करोड़ खड़सरा-कल्याण डेरा-चवरी मार्ग 1.11 करोड़, 2.87 करोड़ मेउली-जगदरा-धड़सरा-एकभिटिया मार्ग 1.43 करोड़ की राशि जारी की गई है।
इसी तरह 4.06 करोड़ सिधागरघाट पकवाइनार-सिलहटा मार्ग 2.03 करोड़, 2.97 करोड़-पतनर-भिठौरा तरछापार-किर्तुपुर मार्ग-1.48 करोड़, 3.27 करोड़ अखोपपुरा-पतनारी-अखोप मार्ग 163.64 करोड़, 2.06 करोड़ धड़सरा-गौरनिया-जगदरा-पूर रजवाहा मार्ग 1.03 करोड़, 2.22 करोड़ डूहा-जंगली बाबा के कुटी-कठौड़ा मार्ग 1.11 करोड़, 2.95 करोड़ हडसड़ तिवारीपुर-मुइया तिनवारीपुर मार्ग-1.47 करोड़, 2.74 करोड़ सीयर चरौवा-फरसाटार-पलिया कुरुमपुर मार्ग 1.37 करोड़, 2.49 करोड़ चंद्रवारक तियरा-लुट्टूपुर-तुर्कहा मार्ग 1.24 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।
बता दें कि कई सड़कें ऐसे हैं जिनका निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। छितौना कैंप से मालीपुर, जमुआव, कैथी, तिरनई, बोल्डी होते हुए सिकंदरपुर-उभांव मार्ग का लेपन कार्य 6 साल बाद भी अधूरा है। सपा की सरकार में विधायक गोरख पासवान के सहयोग से मार्ग 2016 में पंप कैनाल से सटे 10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 447.96 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी।
इन 6 सालों में इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। इन छह वर्षों में इस सड़क पर 245.79 रुपये अवमुक्त किए गए। वित्तीय वर्ष 21-22 में 14.14 लाख रुपये आवंटित किए गए। लेकिन सड़क बदहाल हालत में पड़ी है। यह सड़क छितौना से कैथी तक लगभग दो किमी 2016 में बन कर तैयार हो गई। उसके बाद कैथी से जमुआव तक दो किमी सड़क 2021 में तैयार हुई। एक किमी सड़क पर बोल्डर डाल कर छोड़ दिया। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी। ऐसे में ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


