Connect with us

बलिया

बलियाः चढ़ाई पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

Published

on

बलिया में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां लाल बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इंजन के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर में नई बस्ती निवासी 36 वर्षीय गणेश प्रजापति स्थानीय चट्टी से कुछ दूर पश्चिम नंदपुर ढाले पर स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। हादसे वाले दिन वह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से लाल बालू लादकर हांसनगर जा रहा था। लेकिन इसी बीच बारिश हो गई और चढ़ाई पर ट्रैक्टर-ट्राली फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में गणेश इंजन के नीचे बुरी तरह दब गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने गणेश को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में पत्नी चिंता के साथ तीन बेटा और छह साल की बेटी है। हादसे की खबर लगते ही परिवार में मातम पसर गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!