बलिया
बलिया- सांसद वीरेंद्र सिंह ने छात्रों को बांटे स्मार्टफोन-टैबलेट, कहा- मील का पत्थर साबित होगी योजना
बलिया। यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के तहत छात्रों को फ्री टैबलेट दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया के राजकीय ITI कॉलेज में स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रशिक्षणार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए। इसके अलावा राजकीय ITI, बांसडीह में भी प्रतिभागियों के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण हुआ
सरकार की योजना मील का पत्थर– समारोह में सांसद मस्त ने कहा कि शिक्षित करने के तरीके समय के साथ आधुनिक हो रहे हैं। अब शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से दी जाने लगी है। निःसन्देह आज भी कई छात्र मिलेंगे, जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे में सभी छात्रों के लिए सरकार ने फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना का शुरू की। यह योजना शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
छात्रों को मिलेंगी सभी सुविधा- सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान के आधुनिक युग को देखते हुए कौशल विकास पर केंद्र और राज्य, दोनों सरकार का फोकस है। साथ ही दावा किया कि ITI में किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण से संबंधित टूल्स, रॉ-मैटीरियल्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षणरत बालकों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए आरओ प्लांट देने की बात कही।
इस मौके पर ITI बलिया के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, आईटीआई सीयर के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल के अलावा आईटीआई के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह और संचालन रामनाथ पासवान ने की।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


