Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया के डॉक्टरों का अल्टीमेटम, गिरफ़्तारी नहीं तो ठप कर देंगे इमरजेंसी सेवा

Published

on

जिला अस्पताल के  डॉक्टरों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 जुलाई तक आरोपित नहीं पकड़े गये तो 16 जुलाई से इमरजेंसी व पोस्टमार्टम समेत सभी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप कर दी जायेगी।। बता दें की चिकित्सक पर हुए हमला में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने का संकट गहराता जा रहा है।

सदर अस्पताल में ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) के पद पर तैनात डॉ. परमेन्दर बुधवार की रात स्कूटी से रामपुर महावल में स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी बीच मंशा बाबा स्थान के पास कुछ लोगों ने घेरकर उनके साथ मारपीट की और फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने घायल डॉक्टर की तहरीर पर एक नामजद तथा एक अज्ञात कुल दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक आरोपितों पर मेडिकल प्रोक्टेशन एक्ट (एमपीए) लगाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवा बंद कर दिया।

दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गयी। डॉक्टरों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी खड़े हो गये, लिहाजा आपातसेवा यानि इमरजेंसी व पोस्टमार्टम छोड़कर सभी सेवाएं बंद हो गयीं। शनिवार को अस्पताल की बहिरंग सेवा बंदकर डॉक्टर बैठक कर रहे थे। इसी बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांग पर आरोपितों के खिलाफ मेडिकल प्रोक्टेशन एक्ट लगाने की सूचना दी गयी। एफआईआर की कॉपी चिकित्सकों के पास पहुंची जिसके बाद डॉक्टरों व कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि तब चिकित्सकों ने चेताया था कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो अगली बार इमरजेंसी भी ठप करेंगे।

हड़ताल खत्म होने के तीन दिन बाद तक कोई कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सकों में आक्रोश है। वे विरोध स्वरूप बांह में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!