बलिया
चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 24 को, गोल्ड मेडलिस्ट में लड़कियों ने लहराया परचम
बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को आयोजित होगा। इसको लेकर तैयारियों जोरों पर है। इस समारोह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। लेकिन सबसे खास कार्यक्रम है कि समारोह के दौरान विभिन्न विषयों में अव्वल आने वाले कुल 33 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसमें 8 छात्र व 25 छात्राएं हैं।
इसके अलावा दीक्षांत समारोह में कुल 22621 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी, जिसमें स्नातक के 7851 छात्र व 9148 छात्राओं संग कुल 16999 तथा परास्नातक में 2307 छात्र व 3315 छात्राओं सहित कुल 5622 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक छात्र को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट में 75 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या यह साबित करता है कि जनपद में लड़कियां मेहनत कर रही है। यह यहां के छात्र और छात्रा दोनों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पिछले दीक्षांत समारोह में मैंने विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए जो भी वादे किए थे, उसमें ज्यादातर पूरे हुए हैं। संकुल बनाने को कहा था। वर्तमान में जनपद में 14 संकुल बनाए गए। एक संकुल में 10 से 12 महाविद्यालयों को रखकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। महाविद्यालयों को क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक करने को कहा गया है और उसकी रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश हैं। विवि की ओर से अरविंद नेत्र पांडेय इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के किए वादे के मुताबिक नए कोर्स भी विश्वविद्यालय में शुरू हुए। बीएससी कृषि व एमएससी हॉर्टिकल्चर की क्लास केंपस में ही चल रही है। मैथ और फिजिक्स की ऑनलाइन क्लास तो चल रही है, लेकिन पहली फरवरी से कैम्पस में भी क्लास शुरु हो जाएगी। पीजी डिप्लोमा के सभी विषयों के अध्यापक नियुक्त कर दिए गए हैं। निर्माण की बात की जाए तो यूपीपीसीएल द्वारा हॉस्टल बनाया जा रहा है। भवन निर्माण समिति के सहयोग से मानक के अनुरूप कार्य कराने पर हमारा पूरा जोर है।
कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल को भी बढ़ावा देने पर हमारा पूरा फोकस है। इसके लिए 14 परिसर में एक-एक खेल आवंटित किया गया है। अंतर-विश्वविद्यालयीय की छह टीमें बाहर खेलने गई थी, जिसमें स्नातक द्वितीय के छात्र आरिफ अली ने हाफ मैराथन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विवि ने भी आरिफ को गोल्ड मेडल देने का निर्णय लिया है, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित हो सकें। इंटरनेशनल स्तर पर भी उसके चयन की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि एक और छात्र ने एथलेटिक्स में 6वीं पोजीशन लाया, जिसका खेलो इंडिया में चयन सम्भव है। यह सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। यहां की प्रतिभाओं को सुविधाएं दी जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
बलिया
अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में रघुनाथपुर, दुबहड़ और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों और लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में व्यस्त अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
अरविन्द गिरि ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।
बलिया
बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा 23 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला सतनी सराय स्थित तारा निवास गली, भृगु आश्रम के पास स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी विजन इंडिया ग्लोबल एल्यूमिनियम द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस पद के लिए 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹17,500 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
कंपनी द्वारा निर्धारित आयु सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल हैदराबाद (तेलंगाना) होगा। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। कैंपस चयन की पूरी प्रक्रिया रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होने की अपील की है।
featured
लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है, जिसके बाद कई जिलों में प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच बलिया जिले में भी बिना मानकों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहे सैकड़ों कोचिंग संस्थानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से लेकर बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया जैसी तहसीलों तक अनेक कोचिंग सेंटर संकरी गलियों, बहुमंजिला भवनों और व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं, जहां न तो अग्निशमन उपकरण दिखाई देते हैं और न ही आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कोचिंग संस्थान क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाकर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अधिकांश भवनों में फायर एनओसी, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा मानकों की स्थिति की कभी जांच नहीं होती। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है तो हालात बेहद भयावह हो सकते हैं।
लखनऊ हादसे के बाद कानपुर समेत कई जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और कई संस्थानों को सील भी किया गया है।
अब सवाल यह है कि क्या बलिया प्रशासन भी जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वे कराएगा? क्या बिना मानक और बिना सुरक्षा व्यवस्था के चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच होगी? लखनऊ की त्रासदी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
(यह जनहित से जुड़ा विषय है। प्रशासन को जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी और भवन मानकों की तत्काल जांच करानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से बचा जा सके।)
-
featured7 hours agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया6 hours agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured8 hours agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया8 hours agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला


