Connect with us

बैरिया

बलिया: आधा-अधूरा पालीटेक्निक का विधायक करेंगे लोकार्पण, 45 प्रतिशत ही हुआ है काम, उठे सवाल

Published

on

बलिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए कमर कस ली है। चुनावी दांव-पेंच खेलने के लिए बड़ी परियोजनाओं पर खास काम किया जा रहा है। जिससे बलिया भी अछूता नहीं है।  बलिया के बैरिया में भी 2 जनवरी को राजकीय पॉलिटेक्निक, इम्ब्राहिमाबाद कॉलेज का लोकार्पण करने का ऐलान इलाके के विधायक ने किया है। हालांकि अबतक सिर्फ 45 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है  लेकिन इसके बावजूद भी विधायक सुरेंद्र सिंह इसका लोकार्पण करेंगे।

सुरेन्द्र सिंह अक्सर विवादों में रहते हैं और एक बार फिर चर्चा में हैं, चर्चा की वजह इस बार उनका कोई बयान नहीं बल्कि इब्राहिमाबाद में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक हैं। वहीं विपक्ष भी इसपर सवाल उठा रहा है, विपक्ष का कहना है कि चुनाव में लाभ लेने के लिए विधायक जल्दीबाजी में आधी अधूरी बिल्डिंग का लोकार्पण कर रहे हैं। जो की सही नहीं है।

वहीं जिले के अधिकारी भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। सीएंडडीएस के अधिकारियों से बात करने पर एक वरिष्ठ अधिकारी नाम न छपाने की शर्त पर बताया कि “अभी आधे से ज्यादा काम बाकी है। ऐसे में जब हमारा कोई काम ही पूरा नहीं हुआ तो हम लोकार्पण कैसे करेंगे।”

वहीं विधायक सुरेन्द्र सिंह ने निर्माणधीन राजकीय पालीटेक्निक की तस्वीरें 22 दिसम्बर को  सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की जिसमें साफ दिख रहा है कि अभी आधे से ज्यादा काम होना बाकी है।

https://www.facebook.com/surendramladwaba/photos/pcb.1884284418438564/1884284235105249/

दरअसल  इब्राहिमाबाद में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक के निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर पिछले दिनों बड़े अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई थी जबकि निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लगभग चार करोड रुपए की धनराशि और दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा क्रम में इस पॉलिटेक्निक का निर्माण फरवरी 2020 में स्वीकृत किया गया था।

लगभग 19.12 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस कॉलेज के लिए पूर्व में 13.34 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है, जांच के लिए पहुंची टीम ने आपेक्षित प्रगति न होने पर असन्तोष जताया था। 19.12 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण सीएंडडीएस करा रहा है। 31 दिसम्बर तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन निरीक्षण में 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण मिला। शासन ने पहले, दूसरे व तीसरे क़िस्त के रूप में लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया था।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बैरिया

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

Published

on

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के पिपरियाटा निवासी ओम प्रकाश गिरी को बलिया जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कर्ण छपरा निवासी त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है।

ओम प्रकाश गिरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Continue Reading

बैरिया

मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा इब्राहिमाबाद का पॉलीटेक्निक

Published

on

बलिया के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में करोड़ों की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक बनाया गया था। अब इसे जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार और राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी मिल गयी है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पिछली सरकार में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च कर इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था।
कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अपने मामा और बलिया के गांधी व बैरिया के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के नाम पर करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा था।

अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को परिवहन मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मंजूरी के बाद राज्यपाल की ओर से नामकरण की अनुमति मिल गयी है।

खास बात है कि मैनेजर सिंह ने बेरिया क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के कई केन्द्र स्थापित किए। हालांकि किसी से उन्होंने अपना नाम नहीं जोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण उनके नाम पर होना स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि है।

Continue Reading

featured

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इन तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

Published

on

बलिया में बैरिया विधानसभा के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अब से 3 ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। जिन 3 ट्रेनों का ठहराव होगा, उसमें बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस, बरौनी – अम्बाला एक्सप्रेस  और गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं। वाराणसी डिवीजन को इन तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।

बता दें कि इन ट्रेनों के ठहराव की लागतार मांग हो रही थी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पत्र और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह के अनुरोध पर बलिया निवासी मुरादाबाद रेल मंडल केएडीआरएम  निर्भय नारायण सिंह के अथक प्रयास से आज बैरिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।

इन ट्रेनों के ठहराव से अब बैरिया क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामवासियों को बहुत सुविधा होगी। अब रेलयात्री आसानी से सफर कर पाएंगे। ये तीनों ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, ऐसे में यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!