Connect with us

बलिया

90 प्रतिशत लोग आज भी पिछड़ेपन के दायरे में रहने को मजबुर- छोटलाल राजभर

Published

on

अनुरागी देवी की आठवीं पुण्यतिथि वंचित अधिकार दिवस के रुप में मनायी गयी

बलिया। जनपद की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था डा० अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी असनवार की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती अनुरागी देवी की आठवीं पुण्यतिथि राम अइगा प्रसाद अनुरागी फाऊंडेशन (रापा फाऊंडेशन) के प्रधान कार्यालय पर ” वंचित अधिकार दिवस ” के रुप में मनायी गयी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक छोटलाल राजभर ने कहा कि आजादी के 75 साल बीतने के बावजूद आज भी देश की एक बहुत बड़ी आबादी आज भी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है। कारण कि इन वंचित समूहों के प्रति शासन सत्ता में बैठे लोग कभी संवेदनशील नहीं रहे है।यही कारण है कि आज भारत में दो भारत बसते है। एक 10 प्रतिशत लोगो का रईस इण्डिया और दुसरा 90 प्रतिशत लोगो का गरीब भारत , जोआज भी पिछड़ेपन के दायरे में रहने को अभिशप्त है। जब तक इस तरह की असमानता देश के अन्दर रहेगी , हम लोग चाहकर भी भारत को एक सशक्त राष्ट्र नही बना सकते है।

विशिष्ट अतिथि बहुजन समाज पार्टी के आजमगढ मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद सेहरा ने कहा कि संविधान में यह स्पष्ट व्याख्या की गयी है कि कोई भी राज्य किसी भी नागरिक के विरुद्ध जाति , धर्म , लिंग एवं जन्म स्थान के आधार पर कोई विभेद पैदा नहीं करेगा।इसके बावजूद भी शासन ,प्रशासन और कानून के तरफ से देश के बहुत बड़े समूह को आज भी समान व्यवहार और समान अवसर नहीं प्राप्त हो पा रहा है। आज भी उनकी हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है। उनकी हालत बद से बदतर होती जा रही है , जिसे आज गम्भीरता से लेने की जरुरत है। नहीं तो इसके भंयकर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

जन अधिकार पार्टी के आजमगढ मण्डल के पूर्व अध्यक्ष धन्नजय कुशवाहा ने कहा कि अब तक कि सभी सरकारों के गलत नीति निर्धारण के चलते देश के अन्दर अमीर और अमीर होते जा रहे है। वंचित वर्ग के लोगो का अपना जीवन जीना मुश्किल हो गया है।कुछ धनी लोग भारत की सम्पत्ति के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा जमाये बैठे है। एक तरफ वो लोग है जो खाना खाते समय यह सोचते है कि क्या- क्या खाये ? दुसरी तरफ वो लोग है कि जो यह सोचते है कि क्या खाये ? जब तक इस तरह का अन्तर देश के अन्दर विद्दमान रहेगा , तब तक देश की प्रगति और विकास के सभी दावे खोखले ही साबित होंगेे। समाज और देश में व्याप्त इस तरह की असमानता को समाप्त कर ही देश को एक समृद्धशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाग लेने वालों में करनेश सिंह ( पूर्व जिलाध्यक्ष , ग्राम प्रधान संघ बलिया ) , हर्षदेव (जिलाध्यक्ष , ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी समन्वय समिति बलिया ) , संजय कुमार पाण्डेय ( जिलाध्यक्ष , भारतीय पत्रकार सघ बलिया ) , दिनेश कुमार गुप्ता (ब्यूरो चीफ – भारत एकता टाइम्स बलिया ) , रवि सिन्हा ( क्राइम रिपोर्टर ) , जमाल अख्तर जी (जिलाध्यक्ष , रोजगार सेवक संघ बलिया) , विजय प्रसाद (जिलाध्यक्ष , रामेन्द्र कुमार , बाल गोविन्द यादव ( निदेशक , जेबीआरएस इन्फ्रा डेवलपमेंट लखनऊ) , राज कमल ( जिला उपाध्यक्ष , ग्राम पंचायत अधिकारी संघ बलिया) , दिनेश राजभर (ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चिलकहर ), रामाशीष गौतम ( समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी ), विक्रमा सिंह ( ब्लाक मंत्री , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चिलकहर ) , चौथी राम (सहायक विकास अधिकारी पंचायत , चिलकहर ),अजीत कुमार राजभर ( प्रधान प्रतिनिधि असनवार ) , सुभाष चन्द ( प्रधान बसनवार ) , रवीन्द्रनाथ कनौजिया ( प्रधान प्रतिनिधि सवन ) , बन्टी कुमार ( प्रधान कैथी कला ) , जितेन्द्र कुमार राव ( प्रधान चिन्तामणिपुर ), मुन्नू राम (पूर्व प्रधान रघुनाथपुर ) , राम अवध यादव ( पूर्व प्रधान सवन ) , मनोज कुमार सिंह , प्रदीप शर्मा ,राम अवध राम ( सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गण ) , प्रमोद कुमार सिंह , अंजनीकुमार सिंह ( भारतीय जनता पार्टी बलिया ) , मनीष निगम ( पूर्व जिला संयोजक ) , सुखराम ( शाखा प्रबन्धक ) , एस. के. रंजन , बच्चा नन्द प्रसाद , सुरेन्द्र राम , मुन्ना यादव , आशुतोश कुमार , नन्दा वर्मा , आदि लोग प्रमुख प्रमुख रहे। अन्त में आये हुए सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट स्व० अनुरागी देवी के छोटे पुत्र जयराम अनुरागी ने किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!