बलिया
बलिया बीएसए का एक्शन, शिक्षामित्र समेत पांच शिक्षकों वेतन रोका
बलिया में शिक्षाविभाग में अनियमितता को लेकर बीएसए सख्त एक्शन ले रहे हैं। इसी बीच बड़ी कार्यवाही करते हुए बीएसए ने मुरलीछपरा के कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण छपरा के शिक्षामित्र समेत पांच शिक्षकों का वेतन तथा मानदेय पर रोक लगा दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर यह पूरी कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण छपरा की जांच में लापरवाही उजागर हुई थी। जिसमें पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक उपस्थिति पंजिका में एक से चार अक्तूबर तक धर्मशील पांडेय और दिव्या सिंह शिक्षामित्र द्वारा हस्ताक्षर नहीं बनाया गया था। लेकिन छह अक्तूबर को हुए निरीक्षण में हस्ताक्षर बना दिया गया था।
कुछ इसी तरह की लापरवाही उजागर हुई जब सहायक अध्यापक अजय पांडेय, राजेश कुमार व सौरभ कुमार पांडेय का भी चार अक्टूबर का हस्थाक्षर नहीं था जिसे बाद में बना दिया गया। कुलमिलाकर मिलीभगत से अनियमित कार्य किए जा रहे थे। जिसके बाद बीएसए ने एक सप्ताह के अंदर सबूतों के साथ तलब किया है साथ ही लापरवाह अध्यापक व शिक्षामित्र का वेतन तथा मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा की संस्तुति पर बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय शोभाछपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के साथ ही दो सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में सहायक अध्यापक शैलेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जर्नादन राम व सहायक अध्यापक राकेश कुमार बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए।
वहीं बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर का प्रभार लखरांव खरौनी विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार के पास है। पर्वतपुर पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार और एकलव्य कुमार की तैनाती है। बावजूद इसके, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर के कार्यालय में ताला लगा हुआ है। अनिल कुमार द्वारा चार्ज नहीं लिया जा रहा है। बीएसए ने अनिल कुमार, एकलव्य कुमार और अजय कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है।
गौरतलब है कि जनपद में शिक्षा विभाग में बरती जा रही अनियमितता व लापरवाही को लेकर बीएसए सख्त बने हुए हैं। वह प्रतिदिन बड़ी कार्यवाहियां कर रहे हैं और उनकी कार्यवाही से विभाग में हड़कंप का माहौल है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


