Uncategorized
करोड़ों के धान की फसल बर्बाद, नहीं मिल रहा मुआवजा
बलिया के बेल्थरारोड के किसानों की इन दिनों दुर्दशा हो गई है। सरयू नदी के बाढ़ ने किसानों का फसल बर्बाद कर रखा है। सरयू और ताल के पानी में पूरे धान की फसल डूब चुकी है। बाढ़ और ताल के पानी में लगभग 1800 एकड़ धान की फसल डूब चुकी है। जिसके चलते करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस नुकसान ने किसानों की कमर तोड़ रखी है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा नहीं मिली है।
बिल्थरारोड के शाहपुर अफगां, तेलमा, पिपरौली, बहुता और हल्दीरामपुर तक के लगभग पचास गांव के खेत रतोई ताल और कोइली मुहान ताल और बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। सोनाडीह के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव का कहना है कि भगवानपुर राजस्व गांव में सोनाडीह के करीब नब्बे फीसदी लोगों का खेत है। लेकिन बाढ़ में हुई बर्बादी के बदले किसानों को कभी भी मुआवजा नहीं मिलता है।
यही शिकायत इंद्रानगर, मुबारकपुर, दोथ, बुद्धिपुर, बांसपार बहोरवां, बहाटपुर खेतहरी के लोग भी कर रहे हैं। शासन और प्रशासन इन नुकसानों पर पूरी तरह से आंखें मुंदे हुए है। क्षेत्र के किसानों को राहत देने के लिए कोई खास और ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हर साल की कहानी यही है। सरयू और ताल का पानी इलाके के किसानों को आर्थिक तौर पर तोड़ चुका है।
बिल्थरारोड के किसानों की यह समस्या सिर्फ इसी साल की ही नहीं है। हर साल बरसात के मौसम में किसानों को बाढ़ और ताल की मार झेलनी पड़ती है। इसलिए अब इस समस्या के स्थाई समाधान की जरूरत है। ताकि बाढ़ के दिनों में किसानों की फसल ना डूबे और करोड़ों का नुकसान होने से बच जाए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





