Uncategorized
बंगाल से गायब किशोरी बलिया में बरामद, आर्केस्ट्रा में कराया जा रहा था काम!
बलिया के नगरा में पश्चिम बंगाल से गायब हुई किशोरी को बरामद किया गया। नगरा पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल से आई मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने सोमवार को क्षेत्र स्थित विशुनपुरा चट्टी से आर्केस्ट्रा में काम कर रही 15 वर्षीय किशोरी को मुक्त कराया। उन्होंने नकली ग्राहक बनकर किशोरी को मुक्त कराने में सफलता हासिल की। और फिर आगे की कार्रवाई की।
बता दें पश्चिम बंगाल के बरूईपुर के बासंतिक थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 अगस्त को बाजार में सामान खरीदने गई किशोरी गायब हो गई थी। परिजन ने 3 सितंबर को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद वहां की पुलिस ने किशोरी की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही गायब हुए बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली को किशोरी को बरामद कराने की जिम्मेदारी सौंपी। बलिया में किशोरी की लोकेशन मिलते ही संस्था ने बाल संरक्षण अधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर किशोरी को बरामदगी के लिए सहयोग मांगा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसपी को निर्देशित कर संस्था का सहयोग करने को कहा।
सोमवार को मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व पहुंची टीम पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर से मिलने के बाद चाइल्ड लाइन के कोडनेटर युसूफ खान के साथ नगरा थाने गई और एसआइ मायापति पाडेय एवं पुरुष महिला पुलिस के साथ विशुनपुरा पहुंची। वहां संस्था के दिलीप कुमार और यूसुफ खान नकली ग्राहक बनकर आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंचे और जन्मदिन पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम करने का बहाना बनाकर नर्तकियों को देखने की डिमांड की। आर्केस्ट्रा संचालक ने जिन लड़कियों को दिखाया, उसमें पश्चिम बंगाल से गायब किशोरी मिल गई। टीम ने किशोरी को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





