बलिया स्पेशल
बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम ढले नहीं होगा अंधेरा, अब होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति!
बलिया में अब ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए। इस आदेश के बाद ग्रामीणों में शाम के समय बिजली कटौती से होने वाली समस्याओं से निजात मिल सकेगी। आपको बता दे कि ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दो दिनों पहले प्रदेश मुख्यालय पर बिजली विभाग की एक अहम बैठक की थी।
इसी दौरान उन्होंने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही विभागीय कार्यों व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। दूसरी ओर अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिए कि सिंचाई के लिए भी किसानों को बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद किसानों की समस्या हल होती नज़र आ रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं, वहां प्राथमिकता पर उसे बदलकर आपूर्ति बहाल की जाए।
यूपीपीसीएल चेयरमैन यह सुनिश्चित करें कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर मिले। इसमें लापरवाही करने वाले डिस्कॉम की जवाबदेही भी तय की जाए। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट करके बताया भी ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय निर्बाध बिजली की आपूर्ति करने का कार्य किया जाए। इसको लेकर जिले में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. की ओर से जिले के अधिकारियों से सभी सब स्टेशनों की क्षमता, ट्रांसफार्मरों की स्थिति आदि का ब्योरा मांगा गया है।
विद्युत विभाग के अधिकारी पूरा ब्योरा विभाग के मुख्यालय को भेजने की तैयारी में हैं। बलिया विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर उपकेंद्रों की स्थिति, क्षमता आदि का ब्योरा तैयार कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा जाएगा।

featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


