बलिया
बलिया- आइये जानते अपने पांच साल के किये गये कार्यों का लेखा- जोखा के साथ मैदान में उतरा प्रत्याशी कौन हैं?
बलिया डेस्क: यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के लिए अपनी कमरकस चुके हैं इसलिए जिले में हर प्रत्यशी अपनी दावेदारी मजबूत करने हेतु नयी – नयी तरकीबें अपना रहे हैं इस बीच अवधेश कुमार राय निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं० – 57 (वर्तमान में – 56 हो गया है ) ने अपने द्वारा पिछले 5 सालों में किये कामों की सूची लेकर मैदान में उतर गये।
अवधेश जी ने लोगों के सामने अपने द्ववारा किये पिछले 5 साल के कामों पुरी निष्ठा से रख दिया हैं। एसे प्रत्याशीयों की संख्या बहुत कम हैं परंतु शायद हमें यह बात जरुर स्वीकार करना चाहिये कि वर्तमान समय में राजनीति भी शायद अब पुरे तरह बदल चुकी हैं।
अवधेश कुमार राय द्वावारा पिछेले पांच साल दौरान किये गये कार्यों का लेखा- जोखा इस प्रकार से हैं
1. ग्राम सभा रेपुरा में सुदर्शन यादव के घर से दशरथ यादव एवं ददन यादव के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
2. कमलेश कमकर के घर से डॉक्टर विनोद लाला के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
3. सुजानपुर में जूनियर हाई स्कूल से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
4. हुलाशो सती बलिया मार्ग से उचकवा डेरा रेपुरा केदार चौधरी के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
5. रेपुरा उचकवा टोला केदार चौधरी के घर से गंगा घाट तक ईट सोलिंग का कार्य हुआ।
6. हुलासों सती ओझा बलिया मार्ग से रेपुरा बाजार होते हुए मंगल देव सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
7. हुलाशो सती बलिया मार्ग से अरे पूरा बाजार होते हुए महावीर मंदिर तक सीसी रोड का कार्य हुआ।
8. सीताकुंड हरिहरपुर मार्ग से जूनियर हाई स्कूल होते हुए रेपुरा खेमराज बाबा रिंग बांध तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ।
9. निरूपुर बिगही मार्ग से बैजू बाबा के स्थान तक ईट सोलिंग का कार्य हुआ।
10. निरूपुर बैजू बाबा के स्थान से पिंडारी गांव तक ईट सोलिंग का कार्य हुआ।
11. निरुपुर राजाजी के फुलवारी से परमेश्वर यादव के घर तक ईट सोलिंग का कार्य हुआ।
12. निरूपुर बिगहि मार्ग से पंडितपुरा गांव तक सीसी रोड का कार्य हुआ।
13. निरूपुर बिगहि मार्ग से ग्रामसभा पुरास में मिश्रा जी के घर तक ईट सोलिंग का कार्य हुआ।
14. बसधरपार ग्रामसभा से कृपालपुर जाने वाले रास्ते तक ईट सोलिंग का कार्य हुआ।
15. ग्रामसभा निरूपुर में दीपू दुबे के घर तक सीसी रोड का कार्य हुआ।
16. ग्रामसभा बिगही में बिगही मठिया तक सीसी रोड का कार्य हुआ।
17. ग्रामसभा रेपुरा में अनिल कुंवर के घर से प्रभाकर बाबा के तक सीसी रोड का कार्य हुआ।
18. देश के लिए शहीद हुए ग्रामसभा नंदपुर के निवासी के याद में नंदपुर में शहीद द्वार का निर्माण कार्य हुआ।
19. ग्रामसभा परसिया में शहीद द्वार का निर्माण कार्य हुआ।
20. ग्रामसभा रेपुरा के रेपुरा बाजार में सीसी कार्य एवम सोलिंग का कार्य हुआ।
इस बार के चुनाव के लिये अवधेश कुमार राय ने जनता से वादा किया हैं कि आगामी 5 सालों में जिला पंचायत सदस्य के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों को सभी ग्राम सभा में कराने का पूरा कोशिश किया जाएगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


