बेल्थरा रोड
बलिया – पंचायत चुनाव के लिए मद्धेशिया समाज ने कसी कमर !
बिल्थरारोड : अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की प्रांतीय बैठक रविवार को बिल्थरारोड के प्रताप होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभामवैस के राष्ट्रीय मंत्री व बिल्थरारोड चेयरनमैन दिनेश गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजन एवं तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
जिसके बाद समाज की मजबूती और एकजुटता के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया। बैठक में प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में मद्धेशिया समाज ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया और पंचायत चुनाव लड़ने वाले समाज के लोगों को पूर्ण रुप से सहयोग करने एवं प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी नपं पंचायत मधुबन के चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया को दी गई। शंकर मद्धेशिया को सर्वसम्मति से अभामवैस का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।
शंकर मद्धेशिया ने लोगों से समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए हर एक व्यक्ति से समाज के लिए कार्य करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि संगठन में चल रहे आपसी विवाद को भूलकर पूरी ताकत पंचायत चुनाव में लगाने का आहवान किया। साथ ही पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक स्वजातीय लोगों से अपने जनपद के जिलाध्यक्ष के माध्यम से पंचायत चुनाव प्रभारी शंकर मद्धेशिया को आवेदन भेजने की अपील की।
जिन्हें संगठन पूरी तरह से मदद किया गया। अभामवैस के राष्ट्रीय मंत्री और बिल्थरारोड नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और आगामी 10-11 अप्रैल को देवघर बिहार में होने वाले संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील किया। बैठक में संगठन के बीच चल रहे मतभेद की भी खुलकर चर्चा की गई।
बैठक को अभामवैस के मऊ जिलाध्यक्ष गिरिशचंद्र गुप्ता, सोनभद्र जिलाध्यक्ष बैजनाथ जी, देवेंद्र गुप्ता, सुभाष मद्धेशिया, पुनीत गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, नवल मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अभामवैस देवरिया जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, नागालैंड के सुरज गुप्ता, लखनऊ से दीनदयाल गुप्ता, रामशरण गुप्ता, श्री रवि गुप्ता, गुलाब गुप्ता, नवल मद्धेशिया, नीलेश गुप्ता, अशोक मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता, सभासद शिवमंगल विक्की, चंदन मद्धेशिया, माखन गुप्ता, मनोज प्यारे, आनंद आर्य, शिवा, आलोक गुप्ता, रमेश गुप्ता समेत कई जनपदों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन बलिया जिलाध्यक्ष विजय मद्धेशिया ने किया।
बेल्थरा रोड
Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा
नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।
आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।
आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।
बेल्थरा रोड
बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल
बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।
Uncategorized
बलिया में सनसनीखेज वारदात: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका घायल
बलिया। जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक पर स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना6 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized4 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 week ago


