बलिया स्पेशल
राष्ट्रीय मतदाता दिवसः बिल्थरारोड में मतदाता जागरुकता रैली, SDM ने युवा वोटरों को दिलाई मतदान की शपथ
बिल्थरारोड डेस्क : मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जनपदभर में 11वाॅ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। वहीँ बिल्थरारोड में भी सोमवार को तहसीलदार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशाल जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान युवा वोटरों के साथ प्रशासन ने नगर में भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक किया।
युवा वोटरों के हाथों में मतदान को लेकर अनेक स्लोग्न की तख्तियां भी थी। रैली नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए मिडिल स्कूल में पहुंचकर सभा में बदल गया। जहां तहसीलदार जितेंद्र सिंह के साथ एसडीएम संतलाल ने युवा वोटरों को मतदाता कार्ड दिया और मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाता दिवस अनेक रंगोली भी बनाया और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुति किए।
जहां एसडीएम संतलाल, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बीडीओ गजेंद्र प्रताप, एसडीआई निर्भयनारायण सिंह, देवेंद्र वर्मा, शैलजा राय समेत अनेक लोग व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ससना बहादुरपुर स्थित फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी कालेजपर भी एनएसएस कैडरों द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस पर संगोष्टी का आयोजन किया गया।
जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम तथा डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने पूरी तैयारी के साथ मतदाता जागरूकता दिवस पर अपने विचार रखे और मतदान का महत्व समझाया। संगोष्टी में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय कुमार दुबे, उपप्रचार्य मोबीन अहमद, उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


