featured
भूमि विवाद मामले में विनय सिंह को मिली क्लीन चिट, DM ने सुरेंद्र सिंह के आरोपों को किया खारिज
बलिया डेस्क : इब्राहिमाबाद ज़मीन विवाद मामले में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सपा नेता दिवान सिंह सहित तीन लोगों की शिकायतों को खारिज करते हुए इस मामले में विनय सिंह को क्लीन चिट दी है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि आराजी नंबर 702 व 795 का बैनामा संवैधानिक नियमों का पालन किया गया है।
आदेश में ये भी बताया गया है कि बेचने वाले कास्तकारों का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। बता दें कि सुरेंद्र सिंह के साथ ही चार लोगों ने विनय सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी कंपनी के लिए इब्राहिमाबाद स्थित मेले की ज़मीन को फर्जी तरीके से अपने नाम कराया। इस संबंध में 10 जून को ज़िलाधिकारी को एक पत्र भी लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि विनय सिंह निदेशक शिवम एरा प्राइवेट लिमिटेड ने ज़मीन पर भूमाफियाओं से रजिस्ट्री कराई जो कि अवैध है।
इसकी जांच होनी चाहिए और मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस शिकायत के आधार पर ही ज़िलाधीकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया था। जांच टीम की रिर्पोट के आधार पर 3 सितंबर को जिलाधिकारी ने क्रेता विक्रेता व उक्त जमीन के रजिस्ट्री को वैध करार दिया। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कहीं भी नियम से इतर कोई भी कार्य नही हुआ है क्रेता ज़मीन का नामांतरण कराने व नामांतरण के बाद वह किसी भी प्रकार का निर्माण करा सकता है।
ज़िलाधिकारी ने यहां ये भी स्पष्ट किया कि अगर शिकायतकर्ता जांच से सहमत नहीं हैं तो वह कोर्ट का रुख़ कर सकते हैं। ज़िलाधिकारी द्वारा क्लीनचिट दिए जाने के बाद विनय सिंह ने बलिया ख़बर को बताया कि उन्होंने इब्राहिमाबाद की ज़मीन इसलिए ली है ताकि वह यहां उद्योग लगाकर इलाके के नौजवानों को ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गार मुहैया करा सकें। उन्होंने कहा कि उनकी ये योजना एक साल में धरातल पर दिखने लगेगी।
विनय सिंह ने शिकायतकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि इलाके के नौजवान रोज़गार पाएं। ये लोग क्षेत्र का विकास नहीं चाहते। जांच रिपोर्ट से ये तो साबित हो गया है कि विनय सिंह ने ज़मीन के बैनामे में कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने लोगों के बीच ये भ्रम क्यों फैलाया कि विनय सिंह ने ज़मीन हथियाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। विनय सिंह के बयान के मुताबिक, क्या विधायक सच में इलाके का विकास नहीं चाहते? क्या वह नहीं चाहते कि बलिया में उद्योग लगे और इलाके के नौजवानों को रोज़गार मिले?
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा






