बलिया स्पेशल
बलिया- रेलवे कर्मचारी की पीट-पीट हत्या
स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे पश्चिम करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित चित्तू पांडेय चौराहा रेलवे क्रासिंग के केबिनमैन की कुछ लोगों ने लोहे की राड से पीटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों ही नहीं बल्कि रेलकर्मियों में भी काफी आक्रोश है। कर्मचारियों व परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। रेलवे पुलिस की लापरवाही को लेकर भी लोगों में खासा गुस्सा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के शकरापुर निवासी 40 वर्षीय शैलेश तिवारी करीब दो साल से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। मंगलवार की रात आठ बजे से उनकी ड्यूटी स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर लगी हुई थी। बताया जाता है कि रात करीब 9.25 बजे अप पवन एक्सप्रेस के गुजरने वाली थी, लिहाजा गेट बंद था। इसी बीच पहुंचा एक युवक बंद गेट को खोलने के लिये शैलेश पर दबाव बनाने लगा। उन्होंने युवक को नियमों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि बंद गेट को खोलना उनके बस की बात नहीं होती क्योंकि यह गेट इंटरलाकिंग सिस्टम से जुड़ा हुआ है। कहासुनी के बाद युवक चला गया और ट्रेन गुजरने के बाद शैलेश भी केबिन में कुर्सी पर बैठकर लिखा-पढ़ी करने लगे। बताया जाता है कि इसी बीच आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे लोगों ने शैलेश के उपर अचानक हमला बोल दिया। उनके सिर पर लोहे के राड व धारदार हथियार से वार कर घायल करने के बाद फरार हो गये। इसी बीच, रात करीब 9.42 बजे छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गयी। निर्धारित समय तक रुकने के बाद गाड़ी के खुलने का समय हुआ तो स्टेशन मास्टर राजू राय केबिनमैन को गेट बंद करने के लिये सम्पर्क करने लगे। काफी प्रयास के बाद जब फोन नहीं उठा तो वह कुछ लोगों के साथ केबिन पर पहुंचे तो शैलेश कुर्सी पर पूरी तरह लहुलुहान होकर पड़े थे। रेलकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल रेलकर्मी को वाराणसी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में औड़िहार के पास उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा रेलकर्मियों में नाराजगी फैल गयी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आसपास के ही रहने वाले हैं हत्यारे केबिनमैन शैलेश तिवारी की हत्या करने वाले आसपास के ही लोग हैं। रेलकर्मियों का कहना है कि पवन एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान युवक से कहासुनी हुई। इसके बाद वह चला गया, लिहाजा रेलकर्मी भी सामान्य होकर काम में व्यस्त हो गये। हालांकि चंद देर बाद ही उसके साथ कई और लोग पहुंच गये। इससे सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि जिस युवक से विवाद हुआ था वह आसपास का ही रहने वाला है। यही कारण है कि कुछ देर में ही वह अन्य लोगों के साथ पहुंचकर शैलेश पर अचानक हमला बोल दिया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना6 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized4 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 week ago


