Uncategorized
अब तक का सबसे बड़ा सर्वे, SURVEY के मुताबिक कौन है भारत में सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री ?
हाल ही में एक सर्वे में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि अब तक के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है ? और जब यह सर्वे पूरा हुआ तो इसका परिणाम देखकर सभी हैरान रह गए क्योंकि इस सर्वे में जिस मुख्यमंत्री का नाम सामने आया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
दोस्तों इस सर्वे में तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर रायशुमारी की गई साथ ही इसमें अब तक के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर भी सर्वे कराया गया इस सर्वे में योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के लिए सामने आया । हिंदुस्तान के 20 %लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना फेवरेट मुख्यमंत्री बताया ।

आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि यह सर्वे नरेंद्र मोदी के दूसरी कार्यकाल का सबसे बड़ा सर्वे है । इस सर्वे में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से लेकर एनडीए और यूपीए को मिलने वाली सिटो और वोट शेयर के बारे में भी जाना गया।
इतना ही नहीं अगर बात करें गूगल ट्रेंड की तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहे हैं । अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे ऊपर है । कहते हैं कि भारत की राजनीति उत्तर प्रदेश से ही शुरू होती है भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ इसकी भारत में एक अहम भूमिका भी है।
आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में बहुत से ही प्रतिभाशाली और बेहतरीन मुख्यमंत्री आए और गए लेकिन एक सर्वे के अनुसार यह पता चला है कि अब तक के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है । इतना ही नहीं इस समय गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में योगी आदित्यनाथ का नाम एक है।

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/dUzGGj5wR8w" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





