Uncategorized
क्या आप जानते है जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अलावा ये 7 राज्य भी केंद्र प्रशासित राज्य हैं …
इस वक्त देश में जम्मू कश्मीर को लेकर बहुत सारी चर्चाएं चल रही है और उधर मोदी सरकार की तरफ से अमित शाह ने चार बड़े संकल्प को संसद में प्रस्तुत किया है :

1-जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने की बात , 2- जम्मू कश्मीर से लद्दाख को निकालकर एक अलग राज्य घोषित करने की बात , 3 – जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात , 4 – लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया। जब से मोदी सरकार की तरफ से यह बिल पास किया गया है तब से देश में आर्टिकल 370 को लेकर बड़ी राजनीति चल रही है । सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि आखिर केंद्र शासित प्रदेश क्या होते हैं ?
आप सभी तो प्रत्येक राज्य के राज्य सभा चुनावों को देखते ही होंगे और जानते भी होंगे । राज्य के वोटर अपना विधायक चुनते हैं ,एक विधानसभा होती है जहां से राज्य के लिए कानून बनाए जाते हैं यानी आप कह सकते हैं कि विधानसभा से राज्य के नियम बनाए जाते हैं और कार्य कराते हैं साथ ही साथ राज्य की पुलिस पर कानून व्यवस्था का भार होता है। इसके विपरीत केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद भारत सरकार का राज होता है और यह बात नाम से ही स्पष्ट है केंद्र द्वारा शासित यहां केंद्र के जो नियम वो चलते हैं .
इन राज्यों में केंद्र के कानूनों का पालन है और इसे सुचारु रुप से लागू किया जा सके इसके लिए केंद्र उपराज्यपाल या प्रशासक की नियुक्ति करता है।
इसके अलावा राज्यों में विधानसभा भी होती हैं जिनके अलग नियम होते है । दोस्तों क्या आप जानते हैं कि भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
भारत में केंद्र शासित प्रदेश कुल सात है – 1-अंडमान निकोबार , 2-चंडीगढ़ , 3- दादर नगर हवेली , 4-दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र , 5- लक्ष्यदीप , 6 – दमन दीप , 7 – पांडिचेरी . यह तो 7 राज्यों के नाम हैं लेकिन अब इसके साथ दो राज्य और जुड़ जायेंगे लद्दाख और जम्मू कश्मीर ,तो हो जाएंगे पूरे 9 केंद्र शासित प्रदेश।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured15 hours agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 day agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured5 days agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया5 days agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured5 days agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
featured4 days agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
बलिया5 days agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





