Uncategorized
जानिए- बलिया की 5 विधानसभा में किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
बलिया संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की. वीरेंद्र सिंह को कुल 4,69,114 यानी 47.4% वोट मिले. वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) के सनातन पांडेय 453595 यानी 45.83% मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस बार बलिया से कुल 53.51 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था.
बलिया की 3 विधानसभा
बलिया नगर में भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख 10 हजार 976
सपा उम्मीदवार को 66 हजार 651
(भाजपा की बढ़त 44 हजार 325 वोटों की)
बैरिया में वीरेन्द्र सिंह मस्त को 90 हजार 870 वोट मिले
जबकि सपा उम्मीदवार को 70 हजार 159 वोट ही मिल सके
(भाजपा की बढ़त 20 हजार 711 वोटों की )
फेफना में भाजपा को 83 हजार 473 वोट मिले
सपा को 79 हजार 329 मत ही मिल सके
(भाजपा की बढ़त 4 हजार 144 वोटों की)
इस प्रकार बलिया जिले की तीन विधानसभाओं में भाजपा की कुल बढ़त 69 हजार 178 वोटों की रही
गाजीपुर की दोनों विधानसभाओं
गाजीपुर की जहुराबाद विधानसभा में भाजपा को 85 हजार 830 मत मिले
सपा उम्मीदवार को 1 लाख 15 हजार 672 वोट हासिल
(सपा की बढ़त 29 हजार 842 वोटों की रही)
मुहम्मदाबाद में भाजपा को 90 हजार 770 वोट मिले
सपा को 1 लाख 16 हजा 832 वोट हासिल हुए
(सपा की बढ़त 26 हजार 62 वोटों की रही)
इस प्रकार गाजीपुर की दोनों विधानसभाओं ने सपा को 55 हजार 904 वोटों की लीड दिलायी लेकिन इस आंकड़े पर बलिया की बढ़त भारी साबित हुई।
आकड़ों के मुताबिक 2014 के मुकाबले हर विधानसभा क्षेत्र में BJP ने अधिक वोट हासिल किए हैं।
2014 व 2019 में भाजपा को मिले वोट
| 2014 | 2019 |
| बलिया नगर 93,341 | 110976 |
| बैरिया 70263 | 90870 |
| फेफना 57713 | 83473 |
| जहुराबाद 64628 | 85830 |
| मुहम्मदाबाद 73384 | 90770 |
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





