Uncategorized
ओमप्रकाश राजभर को योगी आदित्य नाथ ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया
अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण विवादों में रहने वाले सुहेलदेव भासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया है. राजभर यूपी कैबिनेट में रहते हुए कई मौकों पर योगी सरकार और बीजेपी को निशाना बनाते रहे हैं. जानिए राजभर के कुछ ऐसे बयान जिनके कारण उनकी काफी आलोचना हुई.
1.बीजेपी नेताओं को जूतों से पीटो
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में राजभर बीजेपी नेताओं के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे. रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा था कि बीजेपी नेताओं को दस-दस जूतें मारो.
इसके साथ ही राजभर ने यह भी कहा था कि बीजेपी नेताओ को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ओबीसी वोट हासिल करने के लिए हमारी पार्टी का अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया.
2.सीएम के लोग भड़का रहे दंगा
बुलंदशहर हिंसा को लेकर राजभर ने सीएम योगी आदित्य नाथ को घेरा था. राजभर ने कहा था कि सीएम के लोग दंगा भड़काने का काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़ाने का आरोप भी लगाया था. राजभर ने कहा था कि सरकार लोगों को मंदिर-मस्जिद में बांटकर आपस में लड़ाने का काम कर रही है.
3.योगी के मंत्री को बताया गंवार
ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार में बीजेपी के होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर को अशिक्षित और गंवार बताया था.
4.अखिलेश यादव के पीछे छोड़ी सीबीआई
इस साल की शुरुआत में राजभर ने योगी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की आहट मिलते ही योगी सरकार ने अखिलेश यादव के पीछे सीबीआई लगा दी.
5.अमित शाह पर हमला
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजभर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा हमला बोला था. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, राजभर ने कहा था कि 17 फरवरी को अमित शाह ने मुझे धमकी देते हुए कहा था कि अपनी पार्टी का बीजेपी से विलय करा दे वरना बर्बाद कर दूंगा. उनकी इस धमकी का जवाब देते हुए मैंने उनसे कहा था कि जिस धरती पर मैं रहता हूं, उस धरती से तुम्हें बर्बाद करके नहीं दिखाया तो कहना.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





