Connect with us

बलिया स्पेशल

VIDEO- बागी बलिया में पीएम मोदी ने ख़ुद को बताया ‘बागी’ !

Published

on

लोकसभा चुनाव-2019 के आखिरी चरण में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बलिया में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। बलिया के माल्देपुर मोड़ पर ग्राम हैबतपुर में आयोजित इस रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बलिया गुलामों के खिलाफ बागी हो हुआ तो मोदी गरीबी के खिलाफ बागी हो गया।

मोदी ने कहा कि बलिया जिस प्रकार गुलामी के खिलाफ बागी हुआ यह मोदी भी गरीबी से लड़ते-लड़ते बागी हो गया। मेरी भी जाति बागी है और गरीबी के खिलाफ बगावत की है। पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में मैंने मां को धुएं से जूझते देखा है। टपकती छत के कारण लोगों को रात में जागते देखा है, गरीबी के कारण खेत बिकते देखा है, ढिबरी में पढ़ाई कितनी मुश्किल होती है देखा है। इन्हीं वजहों ने मुझे गरीबी के खिलाफ बगावत करना सिखाया है। इसी गरीबी को दूर करना है।

LIVE: बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

LIVE: बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Posted by Ballia Khabar बलिया ख़बर on Tuesday, May 14, 2019

जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी भाषा में करते हुए कहा कि बलिया और सलेमपुर लोकसभा सीट के रउवा सबके प्रणाम करत बानी।

शेरे बलिया चित्तू पांडे जी, वीर कुंवर सिंह जी के नमन करत बानी। यही धरती के सपूत युवा तुर्क उपाधि से सुशोभित स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के नमन करत बानी और अपनी तरफ से श्रद्धांजलि देत बानी। यहां बलिया, सलेमपुर और पूर्वांचल के दूसरे हिस्सों से भी सभी लोग पधारे हैं।

सभी का अभिनंदन हैं। इससे पहले मई के महीने में ही मैं आपके बीच आया था। तब क्रांतिवीरों की धरती से गरीब बहनों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली उज्जवला योजना शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से आज देश की 7 करोड़ से अधिक गरीब बहनों की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए बलिया बागी हुआ था। इसलिए देश की गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए यहीं से इस योजना की शुरुआत की गई। महामिलावट वाले सपा, बसपा, कांग्रेस यह सारे एक ही काम में जुट गए हैं। मोदी को गाली दो, गाली दो, गाली दो। ऐसा कोई दिन नहीं है जब मोदी के लिए उनके मुंह से गाली न निकलती हो। छह चरणों के चुनाव के बाद यह बौखलाहट है। हार की हताशा साफ-साफ दिख रही है लेकिन मैं  इनकी गलियों को प्रसाद मानता हूं।

इनकी गालियों का जवाब मोदी को नहीं देना पड़ेगा बल्कि देश की जनता जनार्दन देगी। इसी हताशा में अब महामिलावटी लोग पूछ रहे हैं कि मोदी की जाति क्या है। साथियों यह बुआ और बबुआ दोनों मिलकर जितने साल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उससे ज्यादा समय मैं गुजरात का सीएम रहा। मैंने अनेक चुनाव लड़े भी और लड़ाए भी हैं लेकिन कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया। मैं पैदा भले ही अति पिछड़ी जाति में हुआ हूं  लेकिन मेरा लक्ष्य हिंदुस्तान को दुनिया में अगड़ा बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी योगी जी बता रहे थे कि मेरे दिमाग में जाति नहीं है, मेरे जेहन में जाति नहीं है। इसलिए गैस, गैस का चूल्हा, शौचालय और आवास भी जाति पूछ कर नहीं दिया। इसलिए जाति के नाम पर वोट भी नहीं मांग रहा हूं। ना देता हूं जाति के नाम पर, ना लेता हूं जाति के नाम पर।

मुझे तो अपने देश के लिए जीना है। इसलिए वोट भी देश के लिए मांगता हूं। मैं यह नहीं चाहता कि आपकी संतान आपकी तरह पिछड़ी हुई जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो। मैं नहीं चाहता कि आपकी संतानों को विरासत में पिछड़ापन मिले। मैं नहीं चाहता कि आपके बच्चों को विरासत में गरीबी मिले। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही इस स्थिति को मुझे बदलना है। इसलिए आपका आशीर्वाद चाहिए।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!