Uncategorized
एक बार फिर बोले नवजोत सिंह सिद्धू , इमरान खान को लेकर कही बड़ी बात…
पुलवामा हमले के बाद भारत नें पाकिस्तान पर कार्रवाई की है कार्रवाई के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया जिसमें कमांडर अभिनंदन मौजूद थे प्लेन जब क्रैश हुआ तो वह पाकिस्तान में जा पहुंचा इसके बाद पाकिस्तान की सेना ने कमांडर अभिनंदन हो गिरफ्तार कर लिया है। भारत के लगातार दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तान ने कहा है कि वह कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार को भारत को सौंप देंगे। कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान द्वारा पकड़े जाने के बाद उनका लगातार वीडियो जारी किया जा रहा था।

इसके बाद एक वीडियो में कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान की आर्मी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें पाकिस्तान में कोई तकलीफ नहीं है। आपको बता दें कि पुलवामा मामले के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान की तारीफ की थी। उसके बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पाकिस्तान की तारीफ की है।

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों के चलते पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार नही ठहराया जा सकता है। जिसके बाद उनके बयान को लेकर बहुत आलोचनाएं हुई थी अब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से पाकिस्तान की तारीफ की है। दरअसल पाकिस्तान ने अभिनंदन को शुक्रवार को भारत को सौंपने के लिए कहा था.

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके इमरान खान की जोरदार तारीफ की उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नेक काम का रास्ता खुद ही तैयार करते हैं। आपका यह फैसला एक अरब लोगों के लिए खुशी का कप है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अभिनंदन के माता-पिता के लिए बहुत खुश हूं। इसी के साथ आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद सिद्धू के बयान पर जनता की मांग थी कि नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा शो से निकल दिया जाए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 day agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया1 day agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured1 day agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया1 day agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured5 hours agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन





