Uncategorized
MIG 17 के पायलट पंकज नौह्बार के घर वालों ने देखिए क्या कहा , देखिये विडियो …
देश का एक और लाल शहीद हो गया है. पंकज कुमार मथुरा के रहने वाले थे और बडग़ांव में दुर्घटनाग्रस्त हुए MiG-17 में वह शहीद हो गए। जैसे ही यह खबर उनके घर पता चली, उनके परिवार में मातम छा गया और उनके घर लोगों को तांता लग गया। घर वालों ने बताया है कि पंकज के शहीद होने की खबर उन्हें करीब ढाई-पौने तीन बजे मिली। पंकज एयरमैन के पद पर थे। बताया जा रहा है कि पंकज नौहवार श्रीनगर हैड क्वार्टर एयरफोर्स स्टेशन श्रीनगर पर तैनात थे।

पंकज दूसरे विमान की सुरक्षा के लिए सुबह निकले थे लेकिन फिर कभी लौट कर नहीं आए। पंकज का विमान बडग़ांव में क्रेश होकर गिर पड़ा और इसमें वह शहीद हो गए. इसकी खबर उनके पिता को मिली। आपको बता दें कि पंकज के पिता भी सेना से रिटायर हैं और आज कल एक अस्पताल की सिक्योरिटी की देख रेख कर रहे हैं। जब उनके अपने बेटे के शहीद होने की खबर मिली उनके पैरों से ज़मीन खिसक गई।

फिलहाल उनके चले जाने से पूरे शहर की आँखें नम है। एक तरफ जहाँ लोग नम आँखों से उन्हें याद कर रहे हैं दूसरी तरफ भारतीय पायलट अभिनन्दन की जल्दी से जल्दी भारत लाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि लोगों को इतना सकून तो ज़रूर है कि फिलहाल अभिनन्दन सही हैं। उनका वीडियो सामने आया है जिसमे वह दिखाई दे रहे हैं और चाय पी रहे हैं।

अब देखना यह है कि अभिनन्दन को लाने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है और अभिनन्दन कब तक वापस आ पाते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों देशों में आई कड़वाहट के ख़त्म होने तक अभिनन्दन वापस आयेंगे। फिलहाल अभिनन्दन के घर वालों ने मीडिया वालों से बात करने से मना कर दिया है। अब सभी को भारत सरकार के बयान का इंतज़ार है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





