Uncategorized
फोन पर इमरान ने PM मोदी से क्या कहा ? देखिये विडियो में क्या हुई पूरी बात चीत…
पुलवामा घटना के बीच पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मोदी बता रहे हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को फोन किया था और मिलकर गरीबी के खिलाफ लड़ने की बात कही थी. इस वीडियो में मोदी कहते हैं कि भाइयों बहनों पाकिस्तान में नई सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि इसके बाद स्वाभाविक है कि जो नए पीएम बने थे प्रोटोकाल के तहत मैंने उन्हें फोन करके बधाई दी थी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नए पीएम को क्रिकेटर के तौर पर लोग उन्हें जानते हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने कहा था कि बहुत लड़ चुका भारत और पाकिस्तान। लेकिन इतनी लड़ाई में पाकिस्तान ने कुछ नहीं पाया और हमेशा भारत के वीरों ने जीत हासिल की और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मोदी ने कहा कि उन्होंने इमरान खान से कहा था कि आप तो राजनीति में आये हो. खेल की दुनिया से आये हो .

भारत और पाकिस्तान मिलकर अब गरीबी के खिलाफ लड़े. अशिक्षा के खिलाफ लड़े। यह बात मैंने उनसे उस दिन कही थी। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी बात सुनकर इमरान खान ने कहा था कि मोदी जी मैं पठान का बच्चा हूँ और मै सच्चा बोलता हूँ और सच्चा करता हूँ। मोदी ने कहा कि आज इमरान खान को अपने वादे की कसौटी पर खरा उतरने की ज़रुरत है और मै देखता हूँ कि वह अपने शब्दों पर खरे उतरते हैं या नहीं उतरते हैं ।

मोदी ने आगे कहा कि आज हर एक भारतीय देश की सेना के साथ है । देश की भावना के साथ है लेकिन मुझे मुठ्ठी भर उन लोगों पर अफ़सोस होता है जो आज भारत में रहकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। मोदी ने कहा कि यह वही लोग हैं जो पाकिस्तान जाकर बोलते हैं कि कुछ भी करो लेकिन मोदी को हटाओ। मोदी ने कहा कि ऐसे लोग न देश के जवानों के हैं और न ही देश के किसानों के हैं। मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा रहा है। देखिये विडियो :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





