Uncategorized
भारत पाक मैच को लेकर बोले सचिन, कहा – अगर भारत ने ऐसा किया तो मुझे….
पुलवामा के बाद अब देश में वर्ल्ड कप की चर्चा होने लगी है। पुलवामा घटना को लेकर देश में दो यार बनती दिख रही है। कुछ लोगों का मानना है कि अब पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाही सरकार को करनी चाहिए और इसके लिए वह भारत सरकार से मांग भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कश्मीर मुद्दे को जल्दी जल्दी से ख़त्म किया जाए और इसका हल बातचीत से ही निकल सकता है। पुलवामा घटना से लोग काफी गुस्से में हैं।

इस बीच जब वर्ल्ड कप की चर्चा होने लगी तो लोगों का मानना है कि अब पाकिस्तान के साथ भारत को क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने भी इस पर बड़ा बया दिया था। उन्होंने ने भी कहा था कि अब भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। इसके अलावा हरभजन सिंह का समर्थन गांगुली ने भी किया था।

उन्होंने कहा था कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि बाकी के भी खेलों में भी ऐसा होना चाहिए और पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ देना चाहिए। लेकिन इन सब के बीच क्रिकेट के भगवान् माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दे दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सचिन ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत को खेलना चाहिए और भारत को मैच का बहिष्कार नहीं करना चाहिए ।

उन्होंने आगे कहा है कि अगर भारत मैच का बहिष्कार करता है तो इससे सीधे पाकिस्तान को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा है कि अगर भारत ऐसा फैसला करता है तो इससे पाकिस्तान को दो अंक मिल जायेंगे और इससे उनकी मदद होगी, जिससे मुझे नफरत होगी।

उन्होंने आगे कहा है कि भारत ने पाकिस्तान को कई बार हराया है। अब भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगा या नहीं। यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा लेकिन देश में जैसा माहौल दिख रहा है वह पाकिस्तान के सख्त खिलाफ है अब आखिरी फैसला सरकार को ही करना है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया13 hours agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





