बलिया स्पेशल
पत्नी ने पति पर लगाया दिल दहला देने वाला सनसनीखेज आरोप !
बलिया
दहेज उत्पीड़न के मामले अब तक तो आपने पढ़ा या सुना होगा। जहां दहेल लोभी दहेज में कार, बाइक या नगदी की मांग करते हुए ससुराल वालों द्वारा बहू का उत्पीड़न किया जाता है।
मगर अपने मायके में हिस्से का दावा नहीं करने पर दिल दहला देने वाला यह मामला यूपी के जनपद बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के भिखपुर गांव में सामने आया है।
जहां बहू को अपने मायके से अपना पैत्रिक हिस्सा का कोर्ट में दावा नहीं करने पर उसका पति, सास,और ससुर ने ऐसा उत्पीड़न करने का अजीम मामला सामने आया। जिससे सुनकर दिल कांप जाएगा।
पीड़ित की माने तो उसका खाना पीना बंद कर नशे का इंजेक्शन दिया गया। लगभग सात दिन तक कमरे में बंद रखा गया। घर वालो से बात न हो इसलिए मोबाइल फोन तोड़ कर फेंक दिया गया।
पीड़ित के भाई की माने तो पिछले दो महीने से उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। हम से मिलने नही दिया जा रहा था। इस बीच उसका जबरजस्ती गर्भपात भी कराया गया।
जब उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो मैके वाले थाने में शिकायत के लिए गए लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
एसपी के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा तो दर्ज हुआ। पीड़ित गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती है। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस आरोपियों को थाने में बैठा कर छोड़ दिया। जबकि आरोपियों के खिलाफ जबरजस्ती गर्भपात कराने जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वही पुलिस की माने तो पीड़ित की तरफ से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना चल रही है। इसमें विधिक कार्रवाई हो रही है। इसमें मेडिएशन की भी कार्रवाई की जाएगी।
विवेचना के बाद गिरफ्तारी भी की जाएगी। विवेचक को ये भी निर्देशित किया गया हैं कि मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच में शामिल किया जाय। जांचो उपरान्त सख्त कार्रवाई की जायेगी। दोषी बखशे नहीं जायेगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


