बलिया में सात एडीओ पंचायत और 44 पंचायत सचिवों नोटिस जारी, मचा हड़कंप

बलिया  के सात एडीओ पंचायत और 44 पंचायत सचिवों को अनिवार्य सेवा निवृत्ति की नोटिस जारी की है। सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने इस संबंध में इन सभी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर जबाब मांगा है। उन्होंने बताया कि श्री खंगारौत पिछले चार महीनों से पंचायती राज विभाग के कार्याें की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। रोजाना होने वाली बैठक में विशेष तौर पर शौचालय निर्माण की समीक्षा होती है। इसके अलावा आवास और अन्य योजनाओं के बारे में भी समीक्षा की जाती है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कोताही पाये जाने पर चेतावनी देकर कर्मचारियों को सुधरने का अवसर दिया, लेकिन इसके बाद भी गांवों की हालत जस की जस बनी रहने पर उन्होंने स्क्रीनिंग कराकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की भी चेतावनी दी थी। बावजूद इसके कुछ सचिव अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे थे। इसका नतीजा था कि शौचालय निर्माण में अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही है। अब जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है और इन सभी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर जबाब मांगा है।

प्रवक्ता के अनुसार जिन सात एडीओ पंचायत एवं 44 पंचायत सचिवों पर खतरा मंडरा रहा है। उनमें सहायक खंड विकास अधिकारियों में विकास खंड गड़वार के एडीओ पंचायत रामदेव शर्मा, नगरा के रमेश प्रसाद, सीयर के परशुराम, चिलकहर के वायुनन्दन पांडेय, बैरिया के अरविंद श्रीवास्तव, दुबहड़ के पशुपति नाथ सिंह तथा मुरलीछपरा के अवधेश पांडेय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 44 पंचायत सचिव भी इसकी जद में हैं। इनमें विकास खंड बांसडीह के सत्यदेव सिंह, प्रेमनाथ राम, सतीशचंद राम, बेलहरी ब्लाॅक के राजेश कुमार सिंह, अक्षय कुमार मौर्या एवं शिवसागर दूबे, चिलकहर ब्लाॅक के गनेश राम, सुनीलदत्त तिवारी तथा दयानंद यादव, दुबहड़ ब्लाॅक के रवीन्द्रनाथ, राघवेंद्र प्रसाद सिन्हा और विनोद कुमार गुप्ता, हनुमानगंज ब्लाॅक के सुरेश प्रसाद, दिनेश सिंह तथा विनोद कुमार शामिल हैं। इसी प्रकार मनियर ब्लाॅक के परमेश्वर यादव, अवधेश कुमार पांडेय, सुनील तिवारी, रमाशंकर यादव तथा सुनील ओझा, नगरा ब्लाॅक के जयराम यादव, गुलाबचंद, नवानगर ब्लाॅक के शमशाद अहमद, जयप्रकाश सिंह, रामपुकार और मु.अमानतुल्लाह, रसड़ा ब्लाॅक के सुरेंद्र राम तथा चन्द्रशेखर, सोहांव ब्लाॅक के महेंद्र राम, बेरूआरबारी ब्लाॅक के जयशंकर पांडेय (नवनियुक्त) तथा मनोज कुमार यादव को भी नोटिस जारी हुई है। विकास खंड गड़वार के शिवदयाल राम, जवाहर प्रसाद तथा शैलेश मिश्र, मुरलीछपरा के शशिभूषण ठाकुर(नवनियुक्त), नगरा के शशिकांत सिंह, पन्दह ब्लाॅक के लुगरी राम, ओमप्रकाश राय और अरूण कुमार सिंह पर भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति का खतरा मंडराता दिख रहा है। विकास खंड रसड़ा के अच्छेलाल राम, शिवजी दूबे, रामकेवल राम, प्रेमचंद राम तथा सीयर ब्लाॅक के चैथी राम को भी नोटिस जारी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago