बलिया- फ्रिज बंद करते वक़्त करंट से हुई मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बलिया
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मलवार गांव में सोमवार को भोर में करीब दो बजे फ्रिज का स्वीच बंद करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि गांव के शेषनाथ यादव (44) सोमवार की सुबह करीब दो बजे फ्रिज का स्विच बंद करने के लिए ज्योंही गया कि स्वीच में अचानक विद्युत प्रवाहित होने लगा। जिसके करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गये। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरपुर लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शेषनाथ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 

उधर शेषनाथ के मृत्यु का समाचार जैसे ही गांव के लोगों को लगी उन्होंने नवरतनपुर चट्टी (सोनौली मार्ग) जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व ही रात में एचटी तार टूटकर गिर गया था। जिसको विद्युत विभाग के लोगों ने विद्युत काटकर न ही उस तार को हटाया और न ही पुनः जोड़ा। जिसके कारण कई लोगों के घरों में करंट उतर गया था। जाम लगाए हुए लोगों का कहना था कि जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह जाम नहीं हटाएंगे।

वही जांम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। परंतु बाद में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव से टेलीफोनिक आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। इस दौरान अनंत मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, देवनाथ यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago