उपजिलाधिकारी ने की कारवाई, आरोप सिद्ध होने पर लेखपाल को बर्खास्त किया

बलिया
सदर तहसील के फिरोजपुर के लेखपाल हरिशंकर उपाध्याय को उपजिलाधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। ये पिछले 02 जून, 2017 से निलम्बित चल रहे थे। वर्ष 2017 में दैवीय आपदा की धनराशि गबन व अन्य शासकीय कार्याें में गंभीर अनियमितता के आरोप लगे थे। जांच अधिकारी की जांच में लेखपाल पर लगे सभी आरोप सिद्ध होने के बाद यह कार्रवाई हुई।

मामला पिछले वर्ष का है। दैवीय आपदा की धनराशि के गबन का मामला तत्कालीन जिलाधिकारी ने पकड़ा था। तब उक्त लेखपाल समेत अन्य कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। लेखपाल हरिशंकर उपाध्याय इस मामले में जेल भी गये थे। पिछले साल जून में तत्कालीन एसडीएम ने इनको सस्पेंड भी कर दिया था। मामले की जांच के लिए सदर तहसीलदार न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया गया था।

जांच अधिकारी ने कुल आठ आरोपों की बारीकी से जांच की। इसी साल अप्रैल में दोषी लेखपाल ने बकायदा अपना स्पष्टीकरण भी जांच अधिकारी को उपलब्ध कराया। एसडीएम गंभीर सिंह ने जांच आख्या व लेखपाल के स्पष्टीकरण का परीक्षण किया, जिसमें दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago