दुष्कर्म के आरोपी को बलिया पुलिस ने करीब दो माह बाद पकड़ा, भेजा जेल

बलिया के थाने मे विगत दो जून को थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी कमलावती देवी पत्नी राधेश्याम गुप्ता द्वारा अपनी लड़की के अगवा कर दुष्कर्म का आरोप गांव के ही विक्रम उर्फ गुड्डू राजभर पुत्र हरेराम राजभर के खिलाफ दी गयी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो महीने के बाद आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया।

जानकारी हो कि उक्त मामले मे युवक की गिरफ्तारी न होने से नाराज सहतवार कस्बा के वार्ड नं 5 निवासी प्रशान्त कुमार सिंह उर्फ बन्शी ने हरपुर निवासी कमलावती देवी को न्याय दिलाने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहतवार थाने में आठ अगस्त से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी थी। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दिया।

मामले में सहतवार पुलिस का कहना था कि युवक मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। सोमवार के सुबह सूचना मिली कि युवक घर पर आया हुआ है । जिसे पुलिस ने तुरन्त गिरफ्तार कर लिया ।

वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि सहतवार थाने में 2 जून 2018 को तहरीर दी थी कि हमारी 14 वर्षीय लड़की को गाँव के ही रहने वाला विक्रम उर्फ गुड्डू राजभर पुत्र हरेराम राजभर ने 13 अप्रैल 2018 को अगवा कर दुष्कर्म किया। मेरे घर वालो ने किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर घर लाया । मैं 27 मई 2018 के शाम को 4 बजे के करीब लड़की के साथ बाजार जा रही थी तो आरोपी युवक आकर मेरी लड़की को जोर जबरदस्ती कर खिचने लगा । विरोध करने पर मारपीट करने लगा। तब मैं 100 नं. पर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पहुँची भी थी। सहतवार पुलिस द्वारा लड़की की मेडिकल मुआयना करा कर एफआईआर दर्ज कर पाक्सो एक्ट की कार्यवाही की गयी। उसके बावजूद आरोपी आज तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकों पुलिस ने दो महीने के बाद सोमवार को आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago