बलिया- एक्सीडेंट में गई मजदूर की जान, मचा हड़कंप

बलिया
चितबड़ागाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-जनपद मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम तकरीबन दो बजे पटसार गांव के पास जुगाड़ गाड़ी व डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें जुगाड़ गाड़ी पर सवार रणजीत राम (24) पुत्र राजकिशोर निवासी मानपुर की मौके पर ही मौत हो गयी । वहीं साथ में रहे नारद राम ( 35) पुत्र देवमुनी मानपुर व उत्तम ठाकुर (24) पुत्र राजेश ठाकुर निवासी उजियार गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों में से नारद को गम्भीर स्थिति को देखते हुए बलिया जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया जबकि उत्तम ठाकुर का इलाज अभी भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए ।

घटना के बारे में बताया जाता है कि नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी उत्तम ठाकुर की जुगाड़ गाड़ी पर सेटरिंग का पटरा लादकर सभी लोग गाजीपुर जनपद के ताजपुर जातीय रहे थे कि इसी बीच पटसार गांव के पास गाजीपुर सेट बलिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए । जहां पर दोनों वाहनों की टक्कर देख आसपास के लोग पहुंच गए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया । चिकित्सकों ने नारद की गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।इस परिस्थिति में मौके का फायदा उठाकर डीसीएम का चालक फरार होने में सफल हो गया। जबकि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने चली गई ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago