Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया के इन 41 ग्राम पंचायतों में शुरू होगी औषधीय पौध प्रोत्साहन योजना

Published

on

बलिया – प्रभागीय निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया है कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत जनपद के पांच विकास खंडों के 41 ग्राम पंचायतों में औषधीय पौधों के प्रोत्साहन हेतु योजना संचालित की जानी है।

उन्होंने ने बताया कि जनपद के दुबहड़, मुरली छपरा, बेलहरी, बैरिया और सोहांव विकासखंड की ग्राम पंचायत गोपालपुर, दया छपरा, खेहरपुर, बघौच, बेलहरी, नंदपुर, बहादुरपुर, एकौना, मुड़ाडीह, गंगापुर, मझौवा, रेपुरा, उदवंत छपरा, बजरहा, भरसौता, हल्दी, दोपही, कछुआ, ओझवलिया, जमुआ, नगवा, बंधुचक, दुबहड़, भरसड, जनाड़ी, उदयपुरा, दलकी, मुरारपट्टी, रामपुर कोडहरा, हृदयपुर, कोड़हरा नौबरार, शिवपुर, बहुआर, नरही, सरया, बसंतपुर, कुतुबपुर, नसीरपुर कला, शौहपुर, (शिवपुर), सिकंदरपुर उजियार में युवा योजना संचालित होगी।

इस योजनांतर्गत तीन ग्राम पंचायतों का एक क्लस्टर बनाया जायेगा जो कि लगभग 50.0 हेक्टेयर क्षेत्रफल का होगा।

वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 4 क्लस्टर बनाए जायेंगे। जनपद में औषधीय पौध प्रोत्साहन योजना में कुल 200.0 हेक्टेयर क्षे0 संतृप्त किया जायेगा। औषधीय प्रोत्साहन योजना में बच्छ, कालमेघ, कालपेध, शतावरी, तुलसी, अर्जुन, खस घास, बेल, सर्पगंधा, घृतकुमारी, आंवला, सीता अशोक, हर्रा, बहेड़ा इत्यादि प्रजातियों का रोपण किया जा सकता है।

योजना में किसान/लाभार्थी को जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत शासन द्वारा पृथक-पृथक प्रजाति हेतु प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। औषधीय पौधे की फसल के विपणन, भण्डारण इत्यादि के लिए सरकार की ओर से सहयोग व प्रोत्साहन रहेगा। योजना के विस्तृत विवरण कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग जीराबस्ती में किसी भी कार्यालय दिवस में देखे जा सकते हैं अथवा क्षेत्रीय वन अधिकारी छाता मोबाइल नंबर- 7839434327, क्षेत्रीय वन अधिकारी बैरिया मोबाइल नंबर- 9149381935, क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना मोबाइल नंबर-7839434328 से दूरभाष पर सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

औषधीय पौध प्रोत्साहन योजनांतर्गत ऊपर वर्णित ग्राम पंचायतों के कृषक से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं।
श्री यादव ने बताया कि इच्छुक कृषक कृषि भूमि का क्षेत्रफल औषधीय पौध इत्यादि का विवरण लेकर वन विभाग कार्यालय जीराबस्ती में 03 अक्टूबर तक संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!