बलिया स्पेशल
बलिया- ताजिया दफन के बाद हादसे में हुई थी तीन लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों ने लौटाया चेक
बलिया। जनपद के सिकंदरपुर मे बुधवार के अपराह्न उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव अपने साथ थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर अनिल चन्द तिवारी को लेकर जिन्दापुर गांव पहुंचे. जहां पर ताजिया दफन करने के बाद वापस आते समय बिजली के चपेट में आने से तीन लोगो की मौत व आठ लोग घायल हो गये थे. मृतकों के परिजनों
के अनुसार तीनों मृत्क के परिवार को पचास हजार रूपया सहायता राशि का चेक बिजली विभाग की तरफ से दिया जा रहा था. मृतक के परिजनो ने यह कह कर बिजली विभाग के अधिकारियों और उपजिलाधिकारी को वापस कर दिया कि हमें आपका सहायता राशि नही चाहिये. वही भाकपा माले के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी नेकहा कि कैसी यह सरकार है कि अभी कुछ दिन पहले खेत में घास काटते समय 58 वर्षीय महिला की मौत हुई तो एक लाख का चेक दिया गया. वहीं जहां पर नौजवानो
की मौत हुई है, वहां केवल पचास हजार. यही भाजपा शासन के अधिकारियो का असली चेहरा सामने आया है. अल्पसंख्यको से मोदी और योगी का प्यार/नफरत करते है जो सामने आया है.
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मतलूब अख्तर संग नेताओं ने सिकंदरपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए करेंट हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने हादसे को दुःखद बताते हुए अब तक शासन को उक्त हादसे का संज्ञान न लिए जाने एवं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना तक न व्यक्त किए जाने को और भी ज्यादा दुखद बताया. कहा कि यूपी में लोकतंत्र का यह सबसे दुखद काल है. जहां मरने वाले एवं घायलों को मानो एक संप्रदाय का होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने शासन से मृतक के परिजनों को पांच लाख एवं हादसे में झुलसे लोगों को ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की. इस मौके पर इरफान अहमद, शाहीद समाजवाद, खुर्शेद आलम, शोएब अहमद शिब्बू आदि मौजूद थे.
उचित मुआवजा के लिए पूर्व मंत्री ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी के नेेतृत्व मे सपा नेताओं ने बुधवार की दोपहर जिंदापुर पीड़ितों के साथ सिकंदरपुर थाने पर पहुंचकर जिंदापुर गांव मे बिजली आपूर्ति से हुए दर्दनाक हादसे के संबंध में बिजली विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव व थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को प्रार्थना पत्र सौंपा.
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर 1 अक्टूबर तक पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिलता है, तो समाजवादी पार्टी तहसील सिकंदरपुर का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी.
बताते चलें कि मोहर्रम के 10वी जुलूस के दौरान रात के समय ताजिया दफन कर वापस लौटते समय ताजिया का उपरी हिस्सा 11000 वोल्ट के तार के सम्पर्क मे आ जाने के कारण पूरे ताजिया समेत ट्रैक्टर व ट्राली मे भी बिजली प्रवाहित हो गई थी. जिसमे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
इस मौके पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, समाजवादी पार्टी विधानसभा सिकंदरपुर अध्यक्ष रामजी यादव, भीष्म चौधरी के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
उत्तर प्रदेश5 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
-
बलिया स्पेशल13 hours agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह12 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
सिकंदरपुर10 hours agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड10 hours agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया10 hours agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना10 hours agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027


